दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. आम लोगों के साथ कोविड मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी बड़ी संख्या में संक्रमित पाए जा रहे हैं. देश में कोरोना के मामलों में उछाल के बीच दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल के 32 स्वास्थ्य कर्मी एक हफ्ते में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें डॉक्टर भी शामिल हैं. अस्पताल के सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि संक्रमण के शिकार हुए कर्मचारियों में से कुछ ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी.
शहर में एम्स दूसरा ऐसा प्रमुख अस्पताल है, जिसके 30 से ज्यादा कर्मचारी घातक वायरस का शिकार हुए हैं. इससे पहले, गुरुवार को सर गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अस्पताल प्रशासन ने कहा कि सर गंगाराम अस्पताल में संक्रमित होने वाले स्वास्थ्यकर्मियों में कई लोग युवा हैं और उन्होंने वैक्सीन भी लगवाई थी. ज्यादातर लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण दिखे हैं.
अस्पताल के सूत्रों ने कहा, "सर गंगा राम अस्पताल में कोविड रोगियों की सेवा करते हुए, अस्पताल के 37 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन कोरोना योद्धाओं में ज्यादातर लोगों में हल्के लक्षण हैं. 32 डॉक्टर होम आइसोलेशन में हैं और बाकी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है."
READ ALSO: कोरोनावायरस केसों में फिर सबसे बड़ा उछाल, भारत में एक दिन में 1,31,968 नए COVID-19 मामले
दिल्ली में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. गुरुवार शाम को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश की राजधानी में पिछले 24 घंटे में 7437 नए मामले सामने आए हैं जबकि 24 मरीज़ों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. 19 नवंबर के बाद एक दिन में सबसे ज़्यादा नए मामले हैं. 19 नवंबर को दिल्ली में 7546 नए मामले रिपोर्ट हुए थे. पॉजिटिविटी रेट 8 प्रतिशत के पार हुआ.
वीडियो: कोरोना के चलते देश के कई शहरों में लगा नाइट कर्फ्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं