जहां आप विधायकों का आरोप है कि दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने वर्ष 2016 में उस समय अपने कर्मचारियों पर 1400 करोड़ रुपये के पुराने नोट बदलने के लिए दबाव डाला था जब वे खादी-ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष थे. दूसरी ओर, बीजेपी के विधायक, भ्रष्टाचार मामले में 'आप' सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.