यमुनोत्री से आते समय यह दुर्घटना हुई (प्रतीकात्मक चित्र)
उत्तर काशी:
यमुनोत्री रोड पर ओजरी के समीप एक जीप के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक महिला समेत तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.
पुलिस ने बताया कि उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की बारकोट सामुदायिक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. तीन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. हादसे के वक्त तीर्थयात्री यमुनोत्री से लौट रहे थे.
मृतकों की पहचान मथुरा के दीपक और राहुल तथा आगरा की गौरी शर्मा के रूप में हुई है. जिन घायलों का इलाज चल रहा है उनकी पहचान पंकज लाल, विनय और पायल शर्मा के रूप में हुई है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
3 Killed In Road Accident, Road Accident, 3 Injured, Ymunotri, Uttrakhand