विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2019

नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में खराब खाने से 20 यात्री बीमार...

दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में खराब खाने की वजह से 20 यात्री बीमार हो गए.

Also Read in
नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में खराब खाने से 20 यात्री बीमार...
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में खराब खाने की वजह से 20 यात्री बीमार हो गए. रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि गोमो स्टेशन के डॉक्टरों ने उन्हें देखा और अब वे सब ठीक हैं. बोकारो के एक डॉक्टर ने भी यात्रियों की जांच की. एहतियात के तौर पर डॉक्टर ट्रेन में मौजूद हैं और यात्रियों पर नजर रख रहे हैं. 

ट्रेन में अपनी सीट पर बैठे-बैठे Live देख सकते हैं कैसे बन रहा है आपका खाना, जानिए कैसे

रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, 'टाटानगर पर भी डॉक्टर उनकी जांच करेंगे. सभी यात्री अब ठीक हैं. किसी को भी ट्रेन से उतारा नहीं गया है. पैंट्री कार (भोजन यान) की जांच की जा रही है. भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए उसके नमूने लिए गए हैं.' आईआरसीटीसी ने भी भोजन के नमूने लिए हैं.

VIDEO: ट्रेन में घटिया खाना देने पर हंगामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajdhani Express, New Delhi-Bhubaneswar Rajdhani, Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com