विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2015

चोरी के मामले में यूपी पुलिस ने दर्ज किया दो साल के बच्चे पर केस!

Also Read in
चोरी के मामले में यूपी पुलिस ने दर्ज किया दो साल के बच्चे पर केस!
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीतापुर (उत्तर प्रदेश): सीतापुर (उत्तर प्रदेश) जिले के सदरपुर थाने में पुलिस की लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है जिसमें दो साल के एक अबोध बच्चे पर चोरी का केस दर्ज कर दिया गया है।

20 सितंबर को दर्ज किया केस...
सदरपुर पुलिस ने बिजेहरा के अमित कुमार की तहरीर पर बिना किसी जांच पड़ताल के 20 सितम्बर को चोरी और कई अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए दो साल के रवि का नाम शामिल कर दिया।

बच्चे के पिता हो रहे परेशान..
घटना से हैरान-परेशान बच्चे का पिता मंगलवार को अदालत में बेटे को पेश करने पहुंचे लेकिन कुछ कारणों से उसकी पेशी नहीं हो पायी। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने चोरी करते हुए भारत नामक एक व्यक्ति को पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने गांव के बृजलाल, रवि और कलवा को नामजद किया था।

बाद में नाम हटाया गया...
एसओ शिव गोपाल सिंह ने बताया कि चोरी में पकड़े गये व्यक्ति ने जिन नामों को बताया उन्हीं के खिलाफ तहरीर दर्ज की गयी। जांच में रवि दो साल का बच्चा है, यह पता चलने पर उसका नाम तहरीर से हटा दिया गया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सीतापुर, उत्तर प्रदेश, Sita Pur, Uttar Pradesh, 2 साल के बच्चे पर एफआईआर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com