2 February in History: देश के जाने-माने लेखक खुशवंत सिंह जन्मे थे आज, ग्लोबल वार्मिंग की हुई थी शुरुआत, जानिए पूरा इतिहास

2 February in History: कोलकाता में भारतीय संग्रहालय की स्थापना. यह भारत का सबसे पुराना संग्रहालय है और दुनिया के भी सबसे पुराने संग्रहालयों में शुमार किया जाता है.

2 February in History: देश के जाने-माने लेखक खुशवंत सिंह जन्मे थे आज, ग्लोबल वार्मिंग की हुई थी शुरुआत, जानिए पूरा इतिहास

2 फरवरी का इतिहास

नई दिल्ली:

2 February in History: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हावड़ा जंक्शन से चार किलोमीटर के फासले पर एक महराबदार भव्य सफेद इमारत है. यह भारतीय संग्रहालय है जो दुनिया के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है. इसके जालीदार छज्जे और हरे भरे प्रांगड़ में चार तरफ जाने वाले रास्ते के बीचोंबीच लगा सुंदर गोल फव्वारा इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है. इसे दो फरवरी 1814 को खोला गया और यहां दुनियाभर की कई दुर्लभ कलाकृतियों और सहेजकर रखने लायक बहुत सी वस्तुओं का विशाल संग्रह है. संग्रहालय इतना बड़ा है कि इसमें दिलचस्पी रखने वालों को इसे पूरा देखने में कई दिन का समय लग सकता है.

दुनिया का सबसे बदबूदार फल, कीमत 71,000 रुपये, सड़े हुए मोज़ों की बदबू जैसा स्वाद

देश दुनिया के इतिहास में दो फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1814 : कोलकाता में भारतीय संग्रहालय की स्थापना. यह भारत का सबसे पुराना संग्रहालय है और दुनिया के भी सबसे पुराने संग्रहालयों में शुमार किया जाता है.
1915 : अपने बेबाक लेखन के लिए विख्यात देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्‍तंभकार खुशवंत सिंह का जन्‍म.
1955 : भारत और सोवियत सरकारों ने नयी दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर भारत में दस लाख टन की क्षमता वाला इस्पात संयंत्र स्थापित करने पर सहमति जताई.
1971 : इदी अमीन ने खुद को युगांडा का राष्ट्रपति घोषित किया और अगले आठ वर्ष तक देश के इतिहास के सबसे बर्बर शासन का नेतृत्व किया.

स्कूल में बच्चों को परोसी गई खिचड़ी में मिला सांप, देखते ही भागने लगे बच्चे, टीचर्स हुए हैरान


1990 : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति एफ डब्ल्यू डी क्लर्क ने अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पर पिछले 30 साल से लगा प्रतिबंध हटा लिया, जिसके बाद नेल्सन मंडेला को जेल से रिहा करने का रास्ता खुला और रंगभेद का खात्मा हुआ.
1994 : मैडेगास्कर में तूफान 'गेराल्ड' ने तबाही मचाई. इसे सदी का भीषणतम तूफान कहा गया क्योंकि इस दौरान 350 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और लाखों लोग बेघर हुए. तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके में इस दौरान सात पोत डूब गए, बड़े इलाके की कृषि भूमि जलमग्न हो गई और मुख्य वाणिज्यिक बंदरगाह लगभग बर्बाद हो गया.
2007 : विश्व के प्रमुख जलवायु वैज्ञानिकों ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग शुरू हो चुकी है, जिसे सदियों तक रोका नहीं जा सकेगा.
2008 : फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने पूर्व सुपर मॉडल कार्ला ब्रुनी से विवाह रचाया. विवाह दुनियाभर में खूब चर्चित रहा.
2009 : हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिका के विदेश मंत्री के तौर पर शपथ ली.

VIDEO: जाने-माने लेखक-पत्रकार खुशवंत सिंह का निधन

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com