विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2018

16 दिनों का नवजात शिशु उठाकर ले भागा बंदर, सर्च ऑपरेशन जारी

ओडिशा के कटक जिले में एक बंदर 16 दिनों के एक नवजात शिशु को उसके घर से उठा कर भाग गया.

16 दिनों का नवजात शिशु उठाकर ले भागा बंदर, सर्च ऑपरेशन जारी
फाइल फोटो
  • यह बच्चा तलबस्ता गांव में अपने घर में मां के पास सो रहा था
  • मां ने बंदर को अपना बच्चा लेकर भागते देखा और शोर मचाया
  • वन विभाग के 30 कर्मी तलाश अभियान में जुटे हुए हैं.
भुवनेश्वर: ओडिशा के कटक जिले में एक बंदर 16 दिनों के एक नवजात शिशु को उसके घर से उठा कर भाग गया. इसके बाद अधिकारियों ने एक व्यापक तलाश अभियान शुरू किया है.

6 महीने से छोटे बच्चों को पानी पिलाने से हो सकता है पीलिया, जानें क्या है सही समय

वन विभाग सूत्रों ने बताया कि यह बच्चा तलबस्ता गांव में अपने घर में मां के पास सो रहा था, तभी बंदर ने उसे झपट लिया. मां ने बंदर को अपना बच्चा लेकर भागते देखा और शोर मचाया. इसके बाद ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी अधिकारियों को दी.

बचाव अभियान से जुड़े वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हम बच्चे की आवाज नहीं सुन पा रहे हैं, जिसके चलते उसे ढूंढना मुश्किल हो गया है. उन्होंने बताया कि वन विभाग के 30 कर्मी तलाश अभियान में जुटे हुए हैं.
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Newborn Baby, Monkey, Odisha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com