7 years ago
नई दिल्ली:
एनडीटीवी-डेटॉल का अभियान 'बनेगा स्वस्थ इंडिया' स्वस्थाग्रह समाप्त हो गया. 12 घंटे तक चले इस मुहिम की थीम रखी गई 'स्वच्छ से स्वस्थ'. हर बार की तरह इस कार्यक्रम की शुरुआत आमिताभ बच्चन ने की. कार्यक्रम की समाप्ति तक दानदाताओं ने 916 स्वास्थ्य किट दान किए जिसकी कुल रकम 32 लाख रुपये से ज्यादा होती है. हालांकि अगर कोई और भी दान करना चाहें तो अभी भी दान कर सकते हैं. दान करने के लिए यहां CLICK कर सकते हैं.
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों, सिने कलाकारों और विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों ने शिरकत की.