मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,253 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,94,159 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में आठ और लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है. इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,570 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है. उन्होंने कहा कि रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 3,372 और भोपाल में 1,910 नए मामले दर्ज किए गए हैं. ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 67,136 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 5,497 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 8,16,453 लोग मात दे चुके हैं. अधिकारी ने बताया कि राज्य में रविवार को 20,749 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 10,86,29,916 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर में सबसे ज्यादा मौतें, 11486 नए मामले सामने आए
देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटों में 3,33,533 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 92 लाख, 37 हजार 264 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देश में 525 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 89 हजार 409 लोगों की मौत हो चुकी है.
Video: देश में लगातार तीसरे दिन तीन लाख से ज्यादा कोरोना के केस आए सामने
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं