श्रीलंका की नौसेना ने 1500 से ज्यादा भारतीय मछुआरों को खदेड़ा

कचीथीवू द्वीप के नजदीक कथित रूप से मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 1500 से ज्यादा मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने खदेड़ दिया.

श्रीलंका की नौसेना ने 1500 से ज्यादा भारतीय मछुआरों को खदेड़ा

प्रतीकात्मक तस्वीर

रामेश्वरम:

कचीथीवू द्वीप के नजदीक कथित रूप से मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 1500 से ज्यादा मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने खदेड़ दिया. राज्य मशीनीकृत नौका संघ ने मंगलवार को दावा किया कि रामेश्वरम से ताल्लुक रखने वाले मछुआरे 383 नौकाओं में सवार होकर कल समुद्र में गए थे और कचीथीवू द्वीप के पास मछली पकड़ रहे थे तभी श्रीलंका की नौसेना के कर्मी वहां आ गए और उन्हें वहां से भगा दिया.

यह भी पढ़ें - पाकिस्तान ने 47 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए, नौ नौकाएं जब्त कीं

‘तमिलनाडु सी शोर मेकनाइज्ड बोट असोसिएशन’ के अध्यक्ष पी. सेसुराजा ने बताया कि वे सभी मछली पकड़े बिना आज सुबह तट पर वापस आ गए. उन्होंने केंद्र से इस स्थिति में दखल देने और भारतीय मछुआरों पर बार बार हो रहे हमलों को रोकने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया तथा श्रीलंका की जेलों में बंद 133 मछुआरों को रिहा कराने की भी गुजारिश की.

VIDEO: मछुआरों के इलाके में भी वोटिंग

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com