विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2016

जब सूअर के बच्चे को गोद में लिए बैंक की लाइन में लगे तेलुगू अभिनेता रवि बाबू

जब सूअर के बच्चे को गोद में लिए बैंक की लाइन में लगे तेलुगू अभिनेता रवि बाबू
  • रवि बाबू की आगामी फिल्म 'अधुगो' में सूअर का बच्चा केंद्रीय भूमिका में है
  • उन्होंने कहा, आजकल मैं जहां भी जाता हूं, सूअर के बच्चे के साथ जाता हूं
  • रवि बाबू ने कहा, घर में नहीं छोड़ सकते, क्योंकि देखरेख के लिए कोई नहीं है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद: बैंकों में लंबी-लंबी लाइनें लगी दिखाई देना आजकल कतई हैरान करने वाली बात नहीं है, लेकिन इन लाइनों के बीच कभी-कभी अनूठे और मनोरंजक पल भी आ जाते हैं... ऐसा ही एक पल मंगलवार को उस समय आया, जब तेलुगू फिल्मों के अभिनेता-फिल्मकार रवि बाबू बैंक की लाइन में एक सूअर के बच्चे के साथ दिखाई दिए, जिसे देख आम जन हैरान थे.

बैंक से पैसे निकलवाने के लिए पहुंचे रवि बाबू की आगामी फिल्म 'अधुगो' में सूअर का बच्चा केंद्रीय भूमिका में है. इस मौके पर रवि बाबू ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "इन दिनों मैं जहां भी जाता हूं, सूअर के बच्चे के साथ जाता हूं... मैं उसे घर में अकेले नहीं छोड़ सकता, क्योंकि वहां उसे देखने वाला कोई नहीं है... मैं बैंक से पैसे निकालने आया था, इसलिए इसे भी साथ लाने का फैसला लिया... हालांकि, लोग इसे देख थोड़े हैरान थे..."

सुरेश बाबू द्वारा निर्मित 'अधुगो' इस समय अपने पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है. रवि बाबू ने कहा, "इसके लिए मैंने कुछ सूअर के बच्चे अपने दोस्त से लिए हैं, फिल्म की ज्यादातर शूटिंग इसके साथ है... भारत में पहली बार फिल्मों में सूअर का इस्तेमाल किया गया है..."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रवि बाबू, नोटबंदी, विमुद्रीकरण, सूअर के साथ, सूअर का बच्चा, अधुगो, तेलुगू फिल्म अधुगो, Ravi Babu, DeMonetisation, Piglet, Ravi Babu With Piglet, Adhugo, Pigling, Telugu Film Adhugo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com