विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2016

हैदराबाद की फैक्ट्री में विस्फोट, चार लोगों की मौत

हैदराबाद की फैक्ट्री में विस्फोट, चार लोगों की मौत
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद के बाहरी इलाके महेश्वरम में स्थित एक फार्मा फैक्ट्री की निर्माण इकाई के रिएक्टर में सोमवार को हुए धमाके में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। यह घटना रांगा रेड्डी जिले के मानखाल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आसिता फार्मा में हुआ।

धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। रिएक्टर के करीब काम कर रहे चार मजदूर इस आग की चपेट में आ गए, जिनकी जलने से मौत हो गई। घायलों को करीब के अस्पताल ले जाया गया।

मारे गए लोगों की पहचान कोसाराम (26), दासरू राय (24), देवा (23) और जोगाराम (25) के रूप में हुई है। मारे गए सभी लोग छत्तीसगढ़ के हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आंध्र प्रदेश, हैदराबाद, फैक्टरी में विस्फोट, Hyderabad Factory, Blast In Factory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com