विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2019

पुतला जलाते वक्त खुद ही जल गए भाजपा के 4 नेता, लापरवाही का केस हुआ दर्ज

वारंगल में नौ महीने की एक बच्ची के यौन उत्पीड़न और हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुतले को जलाते वक्त एक महिला समेत भाजपा के चार स्थानीय नेता घायल हो गये.

पुतला जलाते वक्त खुद ही जल गए भाजपा के 4 नेता, लापरवाही का केस हुआ दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर
हैदराबाद:

वारंगल में नौ महीने की एक बच्ची के यौन उत्पीड़न और हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुतले को जलाते वक्त एक महिला समेत भाजपा के चार स्थानीय नेता घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को फोन पर बताया कि यह घटना तब हुई जब एक भाजपा कार्यकर्ता ने तेलंगाना सरकार के प्रतीक वाले पहले से ही जलते एक पुतले पर पेट्रोल छिड़क दिया, जिससे आग और फैल गई, जिसमें पार्टी की वारंगल शहरी इकाई के प्रमुख राव पद्मा समेत चार लोग घायल हो गये.

मोबाइल फोन का ज़्यादा इस्तेमाल करने पर मां ने समझाया, तो किशोरी ने दे दी जान...

उन्होंने बताया कि उनमें से एक की हालत गंभीर है, जबकि तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल है. अधिकारी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया. भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया. 

'चौकीदार चोर है' बयान पर राहुल गांधी को रांची अदालत ने भेजा समन, 3 जुलाई को पेश होने का दिया आदेश

वारंगल में पिछले बुधवार को 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने नौ महीने की बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई, जिससे गुस्साये स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. लोग आरोपी को कठोर सजा देने की मांग कर रहे हैं.

(इनपुट भाषा से)

Video: पानी से भरे अंडर पास में फंसी स्कूल वैन, डूबने से पहले बचा लिए गए बच्चे

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Leader, Hyderabad, Burning Effigies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com