विज्ञापन
This Article is From May 07, 2020

इसलिए हॉकी इंडिया ने लिया 13 मई को स्पेशल ऑनलाइन कांग्रेस के आयोजन का फैसला

हॉकी इंडिया के सर्कुलर के अनुसार भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) के प्रमुख नरिंदर बत्रा कांग्रेस में विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे.

इसलिए हॉकी इंडिया ने लिया 13 मई को स्पेशल ऑनलाइन कांग्रेस के आयोजन का फैसला
हॉकी इंडिया का लोगो
नई दिल्ली:

हॉकी इंडिया 13 मई ऑनलाइन विशेष कांग्रेस का आयोजन करेगा जिसमें राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला टीमों की ओलंपिक की तैयारियों की स्थिति के अलावा कोविड-19 महामारी के बाद खेल की बहाली पर चर्चा की जाएगी. हॉकी इंडिया के सर्कुलर के अनुसार भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) के प्रमुख नरिंदर बत्रा कांग्रेस में विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे.

महामारी के कारण कांग्रेस का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा. इसमें हाकी इंडिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप की स्थिति पर भी चर्चा होगी. राज्य चैंपियनशिपों का आयोजन और अगले साल से नये घरेलू ढांचा भी चर्चा के विषयों में शामिल हैं.

बैठक में देश में कोविड-19 से बनी स्थिति के बावजूद खेलों की बहाली को लेकर आईओए सर्वे के फीडबैक पर भी विचार विमर्श किया जाएगा. कांग्रेस हॉकी इंडिया के सीईओ की वार्षिंक रिपोर्ट पर विचार विमर्श करेगी तथा हॉकी इंडिया के संविधान में प्रस्तावित संशोधनों को भी मंजूरी देगी.

VIDEO: कुछ दिन पहले लिएंडर पेस ने मेंटल हेल्थ पर रोशनी डाली थी. 

अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि बैठक के दौरान किन संवैधानिक बदलावों पर विचार किया जाएगा.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com