- एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराया
- मनदीप सिंह और गुरसाहिबजीत सिंह ने दो-दो गोल किए
- पहले हॉफ में भारत ने गंवाए चार पेनल्टी कॉर्नर
भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को ओलिंपिक टेस्ट इवेंट (Olympic Test Event) में मलेशिया (India crushes to Malaysia) को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हरा दिया. ओई हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत के लिए मनदीप सिंह और गुरसाहिबजीत सिंह ने दो-दो गोल किए जबकि गुरिंदर सिंह, एसवी सुनील ने एक-एक गोल किया. भारत ने पहले क्वार्टर से ही अपना दमखम दिखाया और पहले 10 मिनट में सुनील, मनदीप और गुरसाहिब ने लगातार जापान के घेरे में आक्रमण किया.
STATEMENT MADE!
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 17, 2019
Indian Men follow suit as they beat Malaysia to start their Olympic Test Event on a stunning note. #IndiaKaGame #ReadySteadyTokyo #Tokyo2020 #INDvMAS @WeAreTeamIndia pic.twitter.com/Ha9B5Dqhwo
यह भी पढ़ें: बजरंग पूनिया करेंगे खेल रत्न पुरस्कार दीपा मलिक के साथ साझा, रवींद्र जडेजा को मिलेगा अर्जुन
मनदीप ने मलेशियाई गोलकीपर को दो बार परीक्षा लेकिन वो दोनों बार सफल रहे. आठवें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला. गुरिंदर ने इसे गोल में तब्दील कर भारत को बढ़त दिला दी. इसके बाद भारत को इसी क्वार्टर में चार पेनल्टी कॉर्नर और मिले लेकिन यह चारों गोल में तब्दील नहीं हो सके.
points each for #TeamIndia on Day of the Olympic Test Event in Tokyo
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 17, 2019
Which player impressed you the most today? #IndiaKaGame #Tokyo2020 #ReadySteadyTokyo @WeAreTeamIndia pic.twitter.com/gwND8lsIGR
दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने अपना खेल जारी रखा और 18वें मिनट में गुरसाहिबजीत ने गुरजंत के पास पर गोल कर भारत का स्कोर 2-0 कर दिया. इस क्वार्टर में मलेशिया ने भी मौके बनाए लेकिन भारतीय गोलकीपर सूरज कारकेरा ने शानदार बचाव करते हुए मलेशिया को निराश किया. तीसरे क्वार्टर में उप-कप्तान मनदीप सिंह ने 33वें मिनट में गोल किया. मनदीप ने यह गोल जसकरण सिंह द्वारा दिए गए पास पर किया. दो मिनट बाद मलेशिया को दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन दोनों मौकों पर वह विफल रही.
Captain @13harmanpreet is all praises after an impressive start to their Olympic Test Event. #IndiaKaGame #ReadySteadyTokyo #Tokyo2020 #INDvMAS @WeAreTeamIndia https://t.co/sLklK7S4D9
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 17, 2019
VIDEO: धोनी के संन्यास पर युवा क्रिकेटरों की राय सुन लीजिए.
आखिरी क्वार्टर में भारत ने और ज्यादा आक्रमण किया और आते ही 46वें मिनट में मनदीप ने अपना दूसरा गोल कर दिया. मलेशिया को यहां पेनाल्टी कॉर्नर मिला था जिसे वो भुना नहीं पाई और भारत ने पलटवार करते हुए गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया. गुरसाहिबजीत ने 56वें और सुनील ने 60वें मिनट में गोल कर भारत को 6-0 से जीत दिला दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं