World Pneumonia Day 2025: विश्व निमोनिया दिवस हर साल 12 नवंबर को निमोनिया रोग से लड़ने के लिए जागरूकता फैलाने और लोगों को शिक्षित करने के लिए मनाया जाता है. निमोनिया एक श्वसन संक्रमण है जिसके कारण फेफड़ों की वायु थैलियों (एल्वियोली) में सूजन आ जाती है. ये एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है. आइए ऐसे में जानते हैं कब से विश्व निमोनिया दिवस को मनाने की शुरुआत की गई थी और क्या है निमोनिया के लक्षण.
कब से हुई थी विश्व निमोनिया दिवस मनाने की शुरुआत | When did the celebration of World Pneumonia Day begin
विश्व निमोनिया दिवस हर साल 12 नवंबर को मनाया जाता है. पहली बार ये दिन साल 2009 में मनाया गया था, जिसकी शुरुआत बाल निमोनिया के खिलाफ वैश्विक गठबंधन द्वारा की गई थी. इस दिन का उद्देश्य निमोनिया के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
निमोनिया से जुड़े फैक्स | Facts of Pneumonia
निमोनिया एक प्राचीन बीमारी है, जिसका उल्लेख प्रारंभिक ग्रीक सभ्यता के दौरान हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमान है कि निमोनिया से हर साल दुनिया भर में लगभग 4 मिलियन लोगों की मौत होती है. इसी के साथ बता दें, प्राचीन यूनानी काल में भी निमोनिया को पहचाना और वर्णित किया गया था.
विश्व निमोनिया दिवस का महत्व | Importance of World Pneumonia Day
विश्व निमोनिया दिवस, जो हर साल 12 नवंबर को मनाया जाता है, निमोनिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ये दिन काफी महत्व रखता है. बता दें, ये बीमारी दुनिया भर में मृत्यु का एक प्रमुख कारण है, खासकर पांच साल से कम उम्र के बच्चों में.
ये भी पढ़ें- हर रोज सुबह खाली पेट कर लीजिए करी पत्तों का सेवन, उसके बाद जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते
निमोनिया के लक्षण | Symptoms of pneumonia
निमोनिया, फेफड़ों में होने वाला एक संक्रमण है, जिसके लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं. आम लक्षणों में खांसी (संभवतः बलगम के साथ), बुखार, ठंड लगना, सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द, खासकर सांस लेते या खांसते समय शामिल हैं.
निमोनिया के कारण | Causes of Pneumonia
निमोनिया, एक फेफड़ों का संक्रमण है, जो अक्सर बैक्टीरिया या वायरस के कारण होता है, कुछ मामलों में यह फफूंद के कारण भी होता है. आम जीवाणु जनित कारणों में स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनिया, हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा और माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया शामिल हैं.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं