विज्ञापन

भारत के बच्चे मोटापे के मामले में दूसरे नंबर पर, World Obesity Atlas 2026 की रिपोर्ट में बात आई सामने

India Ranks Second In Childhood Obesity: हाल ही में आई एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ने भारत के लिए चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट के अनुसार बच्चों में बढ़ते वजन और मोटापे के मामलों में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है. यह जानकारी World Obesity Atlas 2026 में सामने आई है.

भारत के बच्चे मोटापे के मामले में दूसरे नंबर पर,  World Obesity Atlas 2026 की रिपोर्ट में बात आई सामने
India Ranks Second In Childhood Obesity
Pixabay

India Ranks Second In Childhood Obesity: हाल ही में आई एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ने भारत के लिए चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट के अनुसार बच्चों में बढ़ते वजन (Weight Increase) और मोटापे (Obesity) के मामलों में भारत दुनिया में दूसरे (Second) स्थान पर है. पहले स्थान पर चीन है. यह जानकारी World Obesity Atlas 2026 में सामने आई है, जिसे 4 मार्च यानी World Obesity Day पर जारी किया गया. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में यह एक बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम (Health Problem) बन सकती है.

भारत में कितने बच्चों को है मोटापे की समस्या?

रिपोर्ट के अनुसार भारत में बड़ी संख्या में बच्चे ज्यादा वजन की समस्या से जूझ रहे हैं. World Obesity Atlas 2026 के मुताबिक भारत में लगभग 4.1 करोड़ बच्चों का BMI सामान्य से ज्यादा है. इनमें से करीब 1.4 करोड़ बच्चे मोटापे से पीड़ित हैं. इसी वजह से भारत बच्चों में हाई BMI के मामलों में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2025 में भारत में 5 से 9 साल के करीब 1.5 करोड़ बच्चे ओवरवेट या मोटापे से प्रभावित थे. वहीं 10 से 19 साल के 2.6 करोड़ से ज्यादा बच्चे ज्यादा वजन की समस्या से जूझ रहे थे. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जीवनशैली में बदलाव नहीं हुआ तो आने वाले वर्षों में यह संख्या और बढ़ सकती है.

unsplash

unsplash

बच्चों में मोटापा क्यों बढ़ रहा है?

डॉक्टरों के अनुसार बच्चों में मोटापा बढ़ने के पीछे कई कारण हैं.

  1. सबसे बड़ा कारण है जंक फूड और पैकेट वाला खाना. बच्चे पिज्जा. बर्गर. चिप्स और मीठे ड्रिंक ज्यादा लेने लगे हैं.
  2. दूसरा कारण है शारीरिक गतिविधि कम होना. पहले बच्चे बाहर खेलते थे लेकिन अब मोबाइल, टीवी और वीडियो गेम में ज्यादा समय बिताते हैं.
  3. तीसरा कारण है स्क्रीन टाइम बढ़ना. लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर इस्तेमाल करने से शरीर कम चलता है और वजन बढ़ने लगता है.

यह भी देखें: India's New Health Alert: ऑफिस चेयर से बढ़ रही समय से पहले बूढ़े होने की समस्या

मोटापे से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

डॉक्टरों के अनुसार बच्चों में मोटापा कई बीमारियों का कारण बन सकता है.

  • टाइप 2 डायबिटीज
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • दिल की बीमारी
  • फैटी लिवर

पहले ये बीमारियां ज्यादा उम्र में दिखाई देती थीं. लेकिन अब कम उम्र के बच्चों में भी देखने को मिल रही हैं.

बच्चों में मोटापे की समस्या को कैसे रोका जा सकता है?

विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों की रोजमर्रा की आदतों में थोड़ा बदलाव करके इस समस्या को कम किया जा सकता है.

  1. बच्चों को रोज कम से कम एक घंटा खेलना या व्यायाम करना चाहिए.
  2. घर में संतुलित और पौष्टिक खाना देना चाहिए.
  3. जंक फूड और मीठे पेय कम करने चाहिए.
  4. साथ ही माता-पिता को बच्चों के मोबाइल और स्क्रीन टाइम पर भी ध्यान देना चाहिए.

Watch Video: मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
रुचि पंत
कंटेंट एसोसिएट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Ranks Second In Childhood Obesity, World Obesity Atlas 2026 India Ranks Second In Childhood Obesity, Bharat Ke Bachhe Motape Ke Mamle Mein Dusre Number Par World Obesity Atlas 2026, World Obesity Day 2026 4th March, Childhood Obesity Prevention Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com