- हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है.
- यद दिन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है.
- इस दिन वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना भी हुई थी.
World Health Day 2023: हर साल 7 अप्रैल को 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' मनाया जाता है. यह दिन दुनिया भर में लोगों को यह याद दिलाने के लिए मनाया जाता है कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी संपत्ति है. बता दें कि 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की नींव रखी गई थी. इसलिए इस दिन को लोगों को हेल्थ सेक्टर में हो रहे नए शोध और दवाओं के प्रति अवेयर करने के लिए भी मनाया जाता है. यह दिन लोगों को केवल फिजिकल हेल्थ के प्रति ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ को लेकर भी जागरुक करने का होता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास
विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत साल 1950 में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) द्वारा की गई थी. डब्ल्यूएचओ का एक कॉमन लक्ष्य था, हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के लिए लोगों को एक साथ लाना. डब्ल्यूएचओ की स्थापना दुनिया को सुरक्षित रखने, कमजोर लोगों की मदद करने, लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल के महत्व को समझाने के लिए की गई थी. दिलचस्प बात यह है कि 7 अप्रैल 2023 को डब्ल्यूएचओ की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ भी है और यह समारोह विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शुरू होगा और पूरे साल चलेगा. पहली बार यह दिवस 7 अप्रैल 1950 को मनाया गया था.
शुक्रवार 7 अप्रैल को मनाया जाएगा विश्व स्वास्थ्य दिवस, जानें इस दिन के बारे में सब कुछ
वर्ल्ड हेल्थ डे का महत्व
विश्व स्वास्थ्य दिवस लोगों को शिक्षित करने, स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूकता फैलाने, नई दवाओं और शोध के साथ इस बात के लिए भी मनाया जाता है कि स्वास्थ्य सुविधाएं हर जगह, हर किसी के लिए सुलभ हों. यह दिन लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने और क्वालिटी लाइफस्टाइल के लिए सुधार करने की याद दिलाता है.
वर्ल्ड हेल्थ डे 2023 की थीम
इस साल का थीम हेल्थ फॉर ऑल (Health for All) पर आधारित है, यानी स्वास्थ्य सबके लिए. इस दिन अपने देश ही नहीं दुनिया भर में स्वास्थ्य को लेकर कैंपेन, डिस्कशन और कई तरह के प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है. वहीं स्कूल में बच्चों से पोस्टर बनवाए जाते हैं, उन्हें इस दिन के महत्व के बारे बताया जाता है साथ ही दूसरे अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं