World Asthma Day 2023: अस्थमा एक लंबे समय तक चलने वाला फेफड़ों का विकार है जो फेफड़ों और हमारे सांस लेने के तरीके को प्रभावित करता है. यह एक नॉन कम्यूनिकेबल डिजीज है. यह वायुमार्ग में सूजन के कारण होता है और सीने में जकड़न, खांसी और सांस फूलने का कारण बनता है और गंभीरता हल्के से लेकर जानलेवा तक हो सकती है. आजकल यह बच्चों में सबसे आम स्थिति है. इस रोग में वायुमार्ग संकरा हो जाता है और बलगम से भर जाता है. अगर अस्थमा को समय रहते कंट्रोल नहीं किया गया तो यह एक व्यक्ति को सांस लेने से रोक सकता है. यह धूल, धुएं, परागकणों, घास, केमिकल्स, वायु प्रदूषण आदि से होने वाली एलर्जी के कारण हो सकता है.
कब और क्यों मनाया जाता है विश्व अस्थमा दिवस, जानें वर्ल्ड अस्थमा डे की थीम
अगर कोई व्यक्ति अस्थमा से पीड़ित है, तो वायुमार्ग की भीतरी दीवारें, जिन्हें ब्रोन्कियल ट्यूब के रूप में जाना जाता है, सूज जाती हैं. इसके कारण वे एलर्जी रिएक्शन्स के प्रति सेंसिटिव भी हो जाती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अस्थमा के लक्षण (Symptoms of Asthma)
वर्तमान में अस्थमा रोग का कोई इलाज नहीं है लेकिन उपचार के जरिए लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है. रोकथाम और बचाव के उपाय करना बेहतर है जैसे लोगों को तम्बाकू, धूम्रपान से परहेज, वायु प्रदूषण, सर्दी और फ्लू आदि को लेकर सतर्क रहना आदि.
- घरघराहट
- सांस फूलना
- खांसना
- सीने में जकड़न या दर्द
- सांस फूलना जिसके कारण व्यक्ति ठीक से सांस नहीं ले पाता है.
क्या अस्थमा एक लाइलाज बीमारी है?
अस्थमा को ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन अगर सही समय पर सही उपचार के साथ ठीक से मैनेज किया जाए तो रोगियों को अस्थमा के दौरे से बचाने में मदद मिल सकती है. अस्थमा रोग के उपचार के लिए एक इनहेलर या डेली दवा ली जा सकती है. साथ ही रोगी को धुएं वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए. उसे पता होना चाहिए कि अस्थमा की संभावना क्यों और कैसे बढ़ जाती है.
अस्थमा के मरीज इनहेलर का इस्तेमाल इसलिए करते हैं ताकि वे दवा की मदद से ठीक से सांस ले सकें. यह दवा उनके फेफड़ों में जल्दी पहुंचती है और उन्हें बेहतर महसूस करने में मदद करती है.
विश्व अस्थमा दिवस कैसे मनाया जाता है?
इस वर्ष 3 मई यानि आज विश्व अस्थमा दिवस मनाया जा रहा है और मई महीने को अस्थमा जागरूकता माह माना जाता है. लोगों को अपने अस्थमा की देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए "राष्ट्रीय अस्थमा शिक्षा और रोकथाम कार्यक्रम (एनएईपीपी)" आयोजित किया जाता है.
- जो लोग अस्थमा से पीड़ित हैं उन्हें अस्थमा एक्शन प्लान लिखने के लिए प्रेरित किया जाता है जैसे कि वे अस्थमा रोग की देखभाल के लिए कौन सी दवा और सुविधा चाहते हैं.
Video: 35 साल की हो गई हैं? तो हर हाल में कराएं ये Health Tests
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं