World AIDS Vaccine Day 2024: हर साल मई की 18 तारीख को 'विश्व एड्स वैक्सीन दिवस ' मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य लोगों को एचआईवी (HIV) की रोकथाम और एड्स के टीके के अनुसंधान के बारे में शिक्षित करना है. एड्स एक वैश्विक बीमारी है. इसने दुनिया भर में करोड़ों लोगों और उनके परिवारों को प्रभावित किया है. इससे निपटने के लिए की जा रही अहम कोशिशों के बावजूद, एचआईवी से पीड़ित लोगों की संख्या अधिक बनी हुई है. आइए विश्व एड्स वैक्सीन दिवस के इतिहास और महत्व के बारे में जानते हैं.
जानकारी और जागरूकता ही एड्स से बचाव-
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया भर में लगभग 38.4 मिलियन लोग एचआईवी से पीड़ित हैं. इनमें से दो-तिहाई लोग अफ्रीकी क्षेत्र में रहते हैं. दुनिया भर में लगभग हर इलाके में बड़ी संख्या में लोग एचआईवी से पीड़ित हैं. एचआईवी से जुड़ी जानकारी, बचने के उपायों और इलाज की कमी इसके तेजी से फैलने की सबसे बड़ी वजह हैं.
ये भी पढ़ें- आंखों की सर्जरी के बाद जल्द रिकवरी के लिए इन चीजों को करें डाइट में शामिल, Eyes Health में हैं फायदेमंद
विश्व एड्स वैक्सीन दिवस का महत्व (World AIDS Vaccine Day Significance)
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
विश्व एड्स वैक्सीन दिवस एचआईवी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और वायरस के खिलाफ एक असरदार वैक्सीन बनाने के प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने का एक जरूरी मंच और मौका मुहैया करता है. यह खास दिन इस बात की याद दिलाने का काम भी करता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इससे लड़ने और एचआईवी से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए एकजुट है. इसके अलावा विश्व एड्स वैक्सीन दिवस दुनिया को संदेश देता है कि हम साथ मिलकर काम करेंगे तो जल्द ही इसे खत्म करने का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं.
विश्व एड्स वैक्सीन दिवस का इतिहास (World AIDS Vaccine Day History)
साल 1998 में पहली बार विश्व एड्स वैक्सीन दिवस मनाया गया था. विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उभरते दौर में एड्स के खिलाफ जंग में नए लक्ष्य तय किए जा रहे थे. पहले विश्व एड्स वैक्सीन दिवस पर अगले दशक के भीतर एड्स का वैक्सीन विकसित करने की चुनौती को स्वीकार किया गया था. साथ ही यह भी तय किया गया था कि इस खास दिन का मकसद लोगों को एचआईवी की रोकथाम और एड्स के वैक्सीन के रिसर्च के बारे में शिक्षित करना होगा. अगर कोई शख्स एड्स की महामारी को खत्म करने के वैश्विक कोशिश का हिस्सा बनना चाहे तो इस खास दिन पर उन तरीकों के बारे में भी जान सकता है.
चारधाम यात्रा और Heart Complication, क्या है कनेक्शन, कैसे बचें | How risky is Char Dham Yatra?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं