सर्दी का मौसम स्किन के लिए सही नहीं माना जाता है. इस मौसम में स्किन रूखी हो जाती है और फटने भी लगती है. कई बार शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है. ऐसे में स्किन की देखभाल और भी ज्यादा करनी पड़ती है. बेजान होती त्वचा की रंगत बचाने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना पड़ता है या तरह-तरह के उपाय अपनाए जाते हैं. ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी त्वचा को सुंदर बना सकती हैं. आइए जानते हैं ठंड में स्किन की देखभाल कैसे करनी चाहिए.
सर्दियों में ऐसे रखें स्किन का ख्याल- Take Care Of Skin Like This In Winter:
1. नहाने का तरीका बदलें
सर्दी के मौसम में स्किन का नेचुरल ऑयल अक्सर अपनी क्षमता के मुताबिक काम नहीं कर पाता है. रफ सोप इस्तेमाल करने की वजह से भी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है. सर्दी के मौसम में सही तरीके से ही नहाना चाहिए. सर्दी के मौसम में बेहतर होगा कि साबुन को कम से कम इस्तेमाल किया जाए, बहुत ज्यादा गर्म पानी इस्तेमाल न किया जाए, नहाने के बाद शरीर को तौलिए से बहुत तेजी से न रगड़ें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2. डीप मॉइश्चराइजर ट्रीटमेंट
ठंडी आते ही लोगों की स्किन ड्राई होने लगती है. डाई स्किन पर रात में हमेशा मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें. हाथ-पैर, मुंह को दस्तानों, मोजे जैसी चीजों से कवर करके रखें. स्किन पर ग्लिसरीन, नारियल का तेल जैसी चीजों को अच्छी तरह से इस्तेमाल करें.
चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए लगाएं तुलसी के पत्तों का फेस पैक, कुछ ही समय में दिखेगा असर

3. जितना हो सके पानी पिएं
सर्दी के मौसम में लोग ठंड की वजह से पानी ज्यादा नहीं पीते हैं जिससे डिहाइड्रेशन की दिक्कत भी हो सकती है. ऐसे में बेहतर होगा कि स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीते रहें. पानी आपकी स्किन की बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी रक्षा कर सकता है.
4. सनस्क्रीन जरूर लगाएं
सर्दी के मौसम में सनस्क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें, सर्दियों के लिए बनाए गए माइल्ड क्लींजर सर्दी के मौसम में आपकी स्किन की अच्छे से देखभाल करते हैं. यूवी किरणों की वजह से स्किन को नुकसान पहुंचता है. इससे उसे बचाना बेहद जरूरी है.
5. डाइट का रखें ख्याल
डाइट स्किन की देखभाल में सबसे महत्वूपूर्ण हो सकता है. इसलिए सर्द भरे मौसम में कोशिश करें कि आपकी डाइट में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां शामिल हों. एंटी ऑक्सीडेंट का इस्तेमाल करें. इससे स्किन अच्छी बनी रह सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं