बहुत से लोगों की दिन की शुरूआत सुबह ब्रेड के साथ होती है. कुछ लोग ब्रेड को बटर लगाकर खाते हैं तो कुछ लोग ब्रेड सेंक कर या टोस्ट कर के खाना ज्यादा पसंद करते हैं. ब्रेड नाश्ते के रूप में इसलिए भी इतना पॉपुलर है क्योंकि ब्रेड से बनी डिश बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता. ब्रेड से आप कोई सी भी डिश बहुत कम समय में बना सकते है. मार्केट में ब्राउन ब्रेड भी मौजूद है, फिर भी लोग व्हाइट ब्रेड ही ज्यादा खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा व्हाइट ब्रेड खाना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है. दरअसल ब्रेड को बनाने के लिए मैदा का इस्तेमाल किया जाता है. मैदे के अधिक सेवन से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं.
ब्रेड खाने से होने वाले नुकसान- Side Effects Of White Bread:
1. ब्लड-शुगर लेवल की समस्या
ज्यादा मात्रा में व्हाइट ब्रेड के सेवन से शरीर में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. खासकर डायबिटीज के मरीजों को तो व्हाइट ब्रेड खाने से बचना चाहिए. डायबिटीज के मरीजों को ज्यादातर ब्राउन ब्रेड खाने की सलाह दी जाती है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
Beauty Tips: 50 की उम्र में पाना है 25 साल जैसा ग्लो, तो फॉलो करें ये टिप्स

2. वजन बढ़ना
लगातार व्हाइट ब्रेड का सेवन करने से शरीर में वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है. ब्रेड में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है जो फैट बन जाता है और आपके शरीर में जमा हो जाता है. इसलिए व्हाइट ब्रेड के लगातार सेवन से बचें.
3. मेंटल हेल्थ होती है प्रभावित
कई रिसर्च बताती हैं कि मेंटल हेल्थ की समस्या से जूझ रहे लोगों में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है. ऐसे में मेंटल हेल्थ से जुडी समस्या से जूझ रहे लोगों को व्हाइट ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड खाने की सलाह दी जाती हैं. दरअसल जरूरत से ज्यादा मैदे का सेवन न सिर्फ फिजिकल बल्कि आपके मेंटल हेल्थ के लिए भी सही नहीं माना जाता.
4. कब्ज की समस्या
ब्रेड में मौजूद मैदा आपके पेट में जमा हो सकता है, जिससे आपको कब्ज की समस्या हो सकती है. साथ ही व्हाइट ब्रेड में ग्लूटन मौजूद रहता है, जो आपका लीवर डैमेज कर सकता है. इसलिए कम मात्रा में व्हाइट ब्रेड का सेवन करें और स्वस्थ रहें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं