विज्ञापन

स्ट्रॉ से नारियल पानी पीना हो सकता है खतरनाक? डॉक्टर से जानें Coconut Water पीने का सही तरीका

Coconut Water For Health: नारियल पानी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि उसमें स्ट्रॉ डालकर पीना कितना सही. इस आर्टिकल में डॉक्टर से जानें नारियल पानी पीने का सही तरीका.

स्ट्रॉ से नारियल पानी पीना हो सकता है खतरनाक? डॉक्टर से जानें Coconut Water पीने का सही तरीका
Coconut Water: नारियल पानी पीने का सही तरीका क्या है.

अक्सर हम नारियल पानी पीने के लिए सड़क पर लगे ठेले के पास खड़े हो जाते हैं, नारियल पानी वाला हमें नारियल खोल कर उसमें स्ट्रॉ डालकर दे देता है और हम बड़े ही चाव से उसे पी जाते हैं. चूंकि स्ट्रॉ से नारियल का पानी पीते वक्त हम उसके अंदर के पानी को देख नहीं पाते, हम उस खतरे से भी अंजान होते हैं जो हरे नारियल के अंदर पल रहा होता है. हाल ही में डॉक्टर बी पी एस त्यागी ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी और बताया कि स्ट्रॉ से नारियल पानी पीना क्यों खतरनाक हो सकता है और नारियल पानी पीने का सही और सुरक्षित तरीका क्या है.

स्ट्रॉ से नारियल पानी पीना क्यों खतरनाक?

डॉ त्यागी ने बताया कि नारियल पानी के अंदर कई बार फंफूद मौजूद होते हैं. उन्होंने दो गिलास नारियल पानी निकाल कर दिखाया. एक गिलास बिल्कुल साफ दिखा और दूसरे में सफेद रंग के कण दिखे. आपने भी ऐसे सफेद कण नारियल पानी में देखें होंगे. लेकिन क्या आप जानते है कि ये सफेद कण क्या होते हैं और ये शरीर के लिए हानिकारक होते हैं.

डॉक्टर के मुताबिक, नारियल के अंदर ये सफेद कण फफूंद होते हैं. नारियल पानी में सफेद फंगस, चिपचिपा पदार्थ या फफूंदी का होना, यह दिखाता है कि वह बहुत खराब हो चुका है और उसमें गंदगी आ गई है. जैसे ही कोई नारियल खोला जाता है या उसमें दरारें पड़ जाती हैं, तो उसके अंदर के गर्म और नमी वाले हिस्से में फफूंदी और फंगस तेजी से पनपने लगते हैं.

सेहत के लिए हानिकारक

गंदगी फैलाने वाले फंगस, जैसे Arthrinium या Aspergillus खतरनाक माइकोटॉक्सिन या न्यूरोटॉक्सिन पैदा कर सकते हैं. गंदा नारियल पानी पीने से गंभीर फूड पॉइजनिंग हो सकती है. ये फंगस फेफड़ों तक फैल सकते हैं और शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

भले ही फफूंदी या फंगस सिर्फ नारियल के किसी एक छोटी सी जगह पर ही क्यों न हो, लेकिन उसके स्पोर्स और टॉक्सिन तेजी से और बिना दिखाई दिए पूरे पानी में फैल सकते हैं.

ऐसे में अगली बार जब आप नारियल पानी पिएं तो पहले उसे गिलास में डालें और साफ पानी निकलने पर ही उसे पिएं.  

प्रोफेसर डॉ. बी पी एस त्यागी (एमबीबीएस, एमएस-ईएनटी) गाजियाबाद के एक प्रसिद्ध ईएनटी (ENT) विशेषज्ञ हैं.

ये भी पढ़ें- छिपकली का जूठा खाना बन सकता है जहर? मिथ या फैक्ट डॉक्टर से जानें सही जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com