विज्ञापन
This Article is From May 27, 2025

कितना होना चाहिए ब्लड प्रेशर और नॉर्मल रखने के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट, यहां जानें सबकुछ

What to do for normal blood pressure? | Normal BP Kitna Hota Hai: ब्लड प्रेशर शरीर में रक्त के प्रवाह का दबाव है, जो हृदय और रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ होता है, ऐसे में आइए जानते हैं कि स्वस्थ शरीर के लिए ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए.

कितना होना चाहिए ब्लड प्रेशर और नॉर्मल रखने के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट, यहां जानें सबकुछ
कितना होना चाहिए ब्लड प्रेशर और नॉर्मल रखने के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट.

ब्लड प्रेशर, जिसे रक्तचाप भी कहते हैं, वह अगर ज्यादा हाई या ज्यादा लो हो तो दोनों ही स्थिति व्यक्ति को परेशान  कर देती है. जो लोग नहीं जानते हैं, उन्हें बता दें, ब्लड प्रेशर शरीर में रक्त के प्रवाह का दबाव है, जो हृदय और रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है. ऐसे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाला प्रश्न होता है, कि आखिर स्वस्थ शरीर के लिए ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए. आज हम इस प्रश्न का जवाब देने जा रहे हैं. साथ ही बताएंगे कि ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने के लिए कैसी डाइट लेनी चाहिए और कैसी होनी चाहिए फिजिकल एक्टिविटी. 

डॉक्टर ने बताया स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 130/80 mmHg से कम होना चाहिए. जिस व्यक्ति का इतना ब्लड प्रेशर होता है. उसे सामान्य माना जाता है. इसी के साथ अगर ब्लड प्रेशर की रीडिंग 150 mmHg होती है, तो कोई बात नहीं है. दरअसल कई बार व्यक्ति के टेंशन या गुस्सा होने के कारण ब्लड प्रेशर ज्यादा हो जाता है. इसी के साथ बता दें, अगर ब्लड प्रेशर की रीडिंग 130/80 mmHg  के बीच रहती है, तो ये अच्छी बात है. क्योंकि अंत में एवरेज रीडिंग को ही चेक किया जाता है.

सामान्य ब्लड प्रेशर के लिए क्या करें? | What to do for normal blood pressure? | Normal BP Kitna Hota Hai

सामान्य ब्लड प्रेशर बनाए रखने के लिए, जीवनशैली में बदलाव पर ध्यान देना जरूरी है, जैसे कि हार्ट हेल्दी डाइट ,  रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी,  ज्यादा तनाव न लेना, चीखना- चिल्लाना और गुस्सा न करना, धूम्रपान छोड़ना आदि है.

ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट | What should be the diet to keep blood pressure normal

- नमक और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें, जिनमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है. प्रतिदिन 1,500 मिलीग्राम से कम सोडियम का सेवन करने की सलाह दी जाती है. वहीं आप डायटीशियन से पूछ सकते हैं.
- जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें, पोटेशियम ब्लड प्रेशर पर सोडियम के प्रभाव को कम करने में मदद करता है. ऐसे में पोटेशियम प्राप्त करने के लिए केला, शकरकंद और पत्तेदार सब्जियां जरूर खाएं. इसी के साथ  साबुत अनाज और कम वसा वाले प्रोटीन खाना न भूलें.
- यदि आप शराब पीते हैं, तो संयम से पीएं. बता दें, जरूरत से ज्यादा शराब ब्लड प्रेशर को हाई कर देती है.

ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने के लिए कैसी होनी एक्सरसाइज |What kind of exercise should be done to keep blood pressure normal

- हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए. बता दें, थोड़ी सी फिजिकल एक्टिविटी आपके शरीर में काफी बदलाव ला सकती है.
- ऐसी फिजिकल एक्टिविटी चुनें जिन्हें आप जारी रख सकें, चाहे वह पैदल चलना हो, तैरना हो, बाइक चलाना हो या नृत्य करना हो.
- किसी भी तरह की नई एक्सरसाइज करने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपको पहले से कोई बीमारी तो नहीं है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
Associate Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Normal Blood Pressure, How To Keep Blood Pressure Normal, What Should Be The Normal Blood Pressure, Diet To Keep Blood Pressure Normal, Why Is Blood Pressure High, What To Do For Normal Blood Pressure, Normal BP Kitna Hota Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com