विज्ञापन

साइलेंट किलर बनता हाई बीपी: 35 साल से कम उम्र के युवाओं में क्यों बढ़ रहा है हाइपरटेंशन

World Hypertention Day 2026: ब्लड प्रेशर आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है. इस आर्टिकल में जानें क्यों कहा जाता है इसे साइलेंट किलर.

साइलेंट किलर बनता हाई बीपी: 35 साल से कम उम्र के युवाओं में क्यों बढ़ रहा है हाइपरटेंशन
Hypertention Day 2026: युवा हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए क्या करें. (AI Generated Image)

​World Hypertention Day 2026: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल की वजह से ब्लड प्रेशर (BP) की समस्या बहुत आम हो चुकी है. Dr. T. S. Kler कहते हैं कि अक्सर लोग सोचते हैं कि ब्लड प्रेशर का मतलब सिर्फ खून बहने की स्पीड है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है. हमारे शरीर की धमनियों (Arteries) के अंदर जो दबाव या फोर्स होती है, उसे ब्लड प्रेशर कहा जाता है. जब हमारा दिल खून को पंप करता है, तो धमनियां फैलती हैं और इसी फैलाव की ताकत को हम बीपी के रूप में नापते हैं. 

​सबसे डराने वाली बात यह है कि ब्लड प्रेशर बढ़ने का तब तक पता नहीं चलता, जब तक कि आप इसे मशीन से चेक न करवाएं.

​क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर?

​बहुत से लोग इस गलतफहमी में रहते हैं कि अगर उन्हें सिरदर्द, चक्कर आना या कोई और तकलीफ नहीं है, तो उनका ब्लड प्रेशर बिल्कुल नॉर्मल होगा. डॉक्टर बताते हैं कि यह सोच पूरी तरह से गलत है. असल में, हाई ब्लड प्रेशर वाले लगभग 90% लोगों में कोई भी बाहरी लक्षण या तकलीफ दिखाई ही नहीं देती. इसी वजह से मेडिकल की दुनिया में इसे 'साइलेंट किलर' यानी चुपके से जान लेने वाली बीमारी कहा जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

युवाओं में क्यों बढ़ रहा है हाइपरटेंशन-

डॉक्टर बताते हैं, कि 35 साल से कम उम्र के युवाओं में हाइपरटेंशन बढ़ने की काफी हट तक ये वजह हैं.

  • खराब लाइफस्टाइल, 
  • तनाव 
  • फिजिकल एक्टिविटी का कम होना
  • जंक फूड
  • एंग्जायटी 
  • मोटापा
  • नींद की कमी
  • धूम्रपान
  • शराब

युवाओं के लिए क्या है डॉक्टर की सलाह-

​जब सालों तक किसी को अपने हाई बीपी का पता नहीं चलता, तो यह अंदर ही अंदर शरीर को खोखला करने लगता है. इसके साइड इफेक्ट्स के रूप में दिल की गंभीर बीमारियां, अंधापन (Blindness) और किडनी फेल्योर जैसी घातक समस्याएं सामने आती हैं. आज के समय में भारत में किडनी फेल होने की सबसे बड़ी वजहों में ब्लड प्रेशर और डायबिटीज ही सबसे आगे हैं. इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि 20-25 साल के युवाओं को भी साल में कम से कम दो बार अपना बीपी जरूर चेक करवाना चाहिए.

​किस उम्र में कितना होना चाहिए नॉर्मल बीपी?

​65 साल से कम उम्र के लोग- 18 साल से ऊपर के वयस्कों के लिए ब्लड प्रेशर 130/80 से नीचे होना चाहिए.
​65 साल से ज्यादा उम्र के लोग- बुजुर्गों में अगर बीपी 140/90 तक भी रहता है, तो उसे ठीक माना जा सकता है.

ये भी पढ़ें- न कोई टीका, न कोई दवा, जानें क्यों डरा रहा है यह नया स्ट्रेन, हेल्थ मिनिस्टर ने दी बड़ी चेतावनी 

दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Hypertention Day 2026, Why Hypertension Is Increasing In Young People Under 35 Years Of Age Know All About From Doctor, ​Blood Pressure Reading 130 80, ​High BP Vs Low BP Danger, ​High Blood Pressure Symptoms
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com