Need Of Chemotherapy: दुनिया भर में वर्षों से जागरूकता फैलाए जाने के बावजूद जानलेवा बीमारियों में कैंसर सबसे अव्वल है. कैंसर की बीमारी के बारे में सुनकर ही मरीजों और उनके परिजनों का हाल खराब हो जाता है. हालांकि, कैंसर से लड़ने और उससे पार पाने के हजारों उदाहरण दुनिया भर में मौजूद हैं. कैंसर के इलाज का जिक्र होते ही जेहन में कीमोथेरेपी का नाम आता है. हालांकि, इस बारे में लोगों को पता नहीं होता कि कैंसर के मरीज के लिए कीमोथेरेपी की जरूरत कब होती है? आइए, कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर से इस बेहद जरूरी सवाल के बारे में जानते हैं.
कैंसर पेशेंट को कीमोथेरेपी की जरूरत कब होती है? (When does a cancer patient need chemotherapy?)
फोर्टिस अस्पताल, नोएडा में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉक्टर शुभम गर्ग ने कैंसर पेशेंट के लिए कीमोथेरेपी की जरूरत के बारे में पूछे जाने पर बताया कि कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी का रोल काफी सोच-विचार कर तय किया जाता है. क्योंकि अलग-अलग कैंसर में अलग-अलग स्टेज पर अलग- अलग तरीके से कीमोथेरेपी की भूमिका होती है. कुछ कैंसर में कीमोथेरेपी ही मुख्य इलाज होता है. जैसे ब्लड कैंसर और कुछ फैले हुए कैंसर में कीमोथेरेपी ही मेन ट्रीटमेंट होता है और उसी पर सारा दारोमदार होता है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
सर्जरी के पहले या बाद में क्यों देते हैं कीमोथेरेपी
डॉक्टर शुभम गर्ग ने कहा कि कुछ कैंसर होते हैं जिनमें सर्जरी ही मेन इलाज होता है. ऐसे कैंसर में हम कीमोथेरेपी का इस्तेमाल सर्जरी से पहले करते हैं ताकि बीमारी को छोटा कर सकें. वहीं, कई बार मेन इलाज यानी सर्जरी के बाद कीमोथेरेपी देते हैं कि जब हमें लगता है कि कैंसर बहुत बढ़ा हुआ था या कुछ कैंसर में माइक्रोस्कोपिक सेल्स जो आंखों से नहीं दिख सकते उनके लिए कीमोथेरेपी देते हैं.
कई बार रेडिएशन के साथ कीमोथेरेपी की जरूरत
डॉक्टर गर्ग ने बताया कि कई बार मरीज को हम कीमोथेरेपी को रेडिएशन के साथ देते हैं ताकि रेडिएशन का असर ज्यादा हो और उसे कीमोथेरेपी का ज्यादा बेनिफिट मिल सके. इस तरह देखें तो कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी की जरूरत बीमारी के प्रकार, उसके फैलाव, स्टेज और मरीज के कंडीशन को देखकर तय होती है.
कीमोथेरेपी क्या है, कैसे होती है | What is Chemotherapy | Dr Shubham Garg
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं