What Is Alzheimer's Disease: अल्जाइमर एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जो समय के साथ बढ़ती चली जाती है. इस बीमारी से पीड़ित लोग धीरे-धीरे सोचने-समझने की क्षमता खो देते हैं. सबसे खतरनाक बात यह है कि यह बीमारी अपरिवर्तनीय है यानि एक बार इस बीमारी के चपेट में आने के बाद बचाव संभव नहीं है. अल्जाइमर होने के बाद लक्षणों में सुधार नहीं लाया जा सकता है बल्कि समय के साथ समस्या और गंभीर होती जाती है. अकेले अमेरिका में अल्जाइमर के करीब 65 लाख मरीज हैं. दुनिया भर में अल्जाइमर के शिकार लोगों में से 70 प्रतिशत लोगों की उम्र 75 से ज्यादा है. डिमेंशिया से पीड़ित मरीजों में अल्जाइमर का खतरा बढ़ जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉ. सचिन कंधारी बताते हैं कि अल्जाइमर एक ऐसी बीमारी है जो लाइफस्टाइल की जगह जेनेटिक्स से ज्यादा लिंक्ड है. कई लोग डिमेंशिया और अल्जाइमर को एक समझ लेते हैं. अल्जाइमर में भूलने की बीमारी यानी डिमेंशिया हो सकता है, लेकिन डिमेंशिया कई और कारणों से भी हो सकता है. करीब 95 प्रतिशत लोगों को 65 की उम्र के बाद अल्जाइमर होता है. वहीं 3 से 5 प्रतिशत लोग 65 की उम्र से पहले ही इस खतरनाक बीमरी के शिकार हो जाते हैं.
अल्जाइमर के लक्षण (Symptoms of Alzheimer's)
अल्जाइमर से पीड़ित मरीजों में कई लक्षण दिखाई देते हैं जिसे समय से पहचानना जरूरी है. लक्षण को जल्दी पहचान कर इलाज शुरू करने से इसे गंभीर रूप लेने से रोका जा सकता है. अल्जाइमर जैसे बीमारी के रोकथाम के लिए लक्षणों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने की जरूरत है.
- याददाश्त में कमी
- बातों को दोहराना
- बातचीत के बीच भूल जाना
- समय या जगह को लेकर भ्रम
- भाषा का इस्तेमाल करने में दिक्कत
- रोजमर्रा के कामों में परेशानी
- व्यक्तित्व में बदलाव
- भटकाव
- दृष्टि और स्थानिक मुद्दे
- तर्क में कमी
- योजना बनाने में दिक्कत होना
- समस्याओं को सुलझाने में चुनौती
- बोलने या लिखने में समस्या
- नई भाषा सीखने या समझने में दिक्कत
अल्जाइमर के कारण (Causes of Alzheimer's)
मौजूदा दौर में लोगों की लाइफस्टाइल में बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जो अल्जाइमर के साथ-साथ कई और बीमारियों के खतरे को बढ़ा देती है. जेनेटिक्स के अलावा लाइफस्टाइल की गलत आदतें भी अल्जाइमर को न्यौता दे सकती है.
- ब्रेन सेल्स में प्रोटीन इकट्ठा होना
- अनुवांशिक कारक
- उम्र
- तनाव
- ऑक्सीकरण
- हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया
- हाई ब्लडप्रेशर
- डायबिटीज
- धूम्रपान
क्या है अल्जाइमर रोग? कैसे करें इसकी पहचान और क्या हैं बचाव के उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं