How to Stop Hair Fall: हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं हमारी बाल. बालों का हेल्दी होना हमारी डेली रुटीन और खानपान की आदतों पर भी निर्भर करता है. लेकिन अगर बाल अनहेल्दी हैं और टूट रहे हैं तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं. बालों का टूटना (Baal kyu jhadte hain) कई कारणों से हो सकता है, जिनमें पोषण की कमी, हार्मोनल असंतुलन, मानसिक तनाव, गलत हेयर केयर आदतें और जेनेटिक्स प्रमुख हैं. जब शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन की कमी होती है, तो बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने (Baal tootna) लगते हैं. इन सब कारणों, बचाव और सही देखभाल से बालों की सेहत को बेहतर रखा जा सकता है.
किन कारणों से होता है हेयर फॉल (Causes Behind Hair Fall)
1. बालों के झड़ने का जेनेटिक कारण :
बालों का झड़ना ज्यादातर जेनेटिक कारणों से होता है, जिसे एंड्रोजेनेटिक एलोपीसिया (androgenetic alopecia) कहा जाता है. यह एक जेनेटिक स्थिति है, जिसमें शरीर के हार्मोन, विशेष रूप से टेस्टोस्टेरोन, बालों के रोम के आकार को छोटा कर देते हैं और उनके बढ़ने की स्पीड को कम कर देते हैं. पुरुषों में यह अक्सर माथे और सिर के बीच के हिस्से से शुरू होता है, जबकि महिलाओं में बालों का थिन होना या पतला होना सामान्य है. इस स्थिति के कारण बाल धीरे-धीरे गिरते जाते हैं और नए बालों के बढ़ने में रुकावट आती है. यह समस्या जेनेटिक होती है, यानी अगर परिवार में किसी को यह समस्या रही है, तो संभावना रहती है कि अगली पीढ़ी में भी यह समस्या हो सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. बढ़ती उम्र बालों के झड़ने का कारण :
बढ़ती उम्र के साथ बालों का झड़ना एक सामान्य प्रोसेस है. जो शरीर में प्राकृतिक बदलावों के कारण होता है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में हार्मोनल चेंजेस होते हैं, जिससे बालों के बढ़ने की गति धीमी पड़ जाती है और बालों के रोम सिकुड़ जाते हैं. इसके अलावा, उम्र के साथ ब्लड सर्कुलेशन भी कम हो जाता है. जिससे बालों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता. इस कारण बाल पतले होकर झड़ना शुरू हो जाते है. महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल असंतुलन भी बालों के झड़ने को बढ़ा सकता है.
3. कैंसर ट्रीटमेंट की वजह से झड़ सकते हैं बाल :
कैंसर ट्रीटमेंट, खासकर कीमोथेरेपी और रेडिएशन, बालों के टूटने और झड़ने की प्रमुख वजह बन सकते हैं क्योंकि ये इलाज शरीर में तेजी से कोशिकाओं को प्रभावित करते हैं. जिनमें बालों की रोम कोशिकाएं भी शामिल हैं. कीमो थेरेपी दवाइयां कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने का काम करती हैं, लेकिन ये स्वस्थ बालों की कोशिकाओं को भी प्रभावित करती हैं. जिसके कारण बालों का झड़ना शुरू हो जाता है. रेडिएशन उपचार से प्रभावित क्षेत्र के आस-पास बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं. जिससे बाल पतले होकर टूटने लगते हैं. इसे "कैमो-इंड्यूस्ड एलोपीसिया" (Chemotherapy-induced alopecia) कहा जाता है. हालांकि, अधिकांश मामलों में उपचार के बाद बाल फिर से उगने लगते हैं, लेकिन बालों की क्वालिटी और स्ट्रक्चर में बदलाव आ सकता है.
4. बाल गिरने की वजह हो सकता है तनाव :
तनाव बालों के टूटने का एक प्रमुख कारण बन सकता है, क्योंकि मानसिक तनाव शरीर में हार्मोन्स को इम्बैलेंस कर देता है, जिससे बालों के विकास की प्रक्रिया प्रभावित होती है. तनाव के दौरान शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो बालों के विकास को रोक सकता है और उन्हें कमजोर बना सकता है. इसके कारण बालों का झड़ना या टूटना अधिक होने लगता है.
5. हार्मोनल इम्बैलेंस :
हार्मोनल इम्बैलेंस भी बालों के टूटने का एक मुख्य कारण है, क्योंकि यह शरीर में हॉर्मोन्स के असंतुलन के कारण बालों के डेवलप सर्कल को इफेक्ट करता है. महिलाओं में प्रेगनेंसी, पीरियड्स, या मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं. जबकि पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का असंतुलन बालों के झड़ने का कारण बन सकता है. इसके अलावा, थायरॉयड ग्लेंड की समस्या, जैसे हाइपोथायरॉयडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म, भी बालों के झड़ने का कारण हो सकती है.
पीले दांतों को सफेद कैसे करें? | How to Whiten Teeth at Home? | दांत दर्द से तुरंत राहत| Oral Health | Watch video
बालों को झड़ने से रोकने के लिए कुछ प्रभावी उपाय (Tips For Hair fall control)
1. डाइट हो बैलेंस्ड: विटामिन, मिनरल्स, और प्रोटीन से भरपूर आहार बालों की सेहत के लिए जरूरी है. मुख्य रूप से आयरन, जिंक, विटामिन D और B12, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स बालों को बढ़ावा देते हैं.
2. तनाव कम करना: मानसिक तनाव बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण हो सकता है. योग, ध्यान, और नियमित व्यायाम के जरिए तनाव को नियंत्रित किया जा सकता है.
3. सही हेयर केयर रूटीन फॉलो करें: बालों को धोने के लिए बिना केमिकल वाले शैम्पू का उपयोग करें और बालों को अत्यधिक गर्मी या केमिकल्स से बचाएं. भीगे बालों में कंघी करने से बचें, क्योंकि इस समय बाल अधिक नाजुक हो जाते हैं.
4. तेल मसाज: नारियल तेल, कैस्टर तेल, या भृंगराज तेल से बालों की हल्की मसाज करना ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और बालों की जड़ों को मजबूत करता है.
5. हार्मोनल संतुलन: अगर हार्मोनल इम्बैलेंस के कारण बाल झड़ रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह करें. सही ट्रीटमेंट और दवाइयां लेने से स्थिति में सुधार हो सकता है.
6. रूसी और स्कैल्प की देखभाल: अगर डैंड्रफ या स्कैल्प इंफेक्शन बालों के झड़ने का कारण हैं, तो एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल करें.
7. समय पर डॉक्टर से सलाह लें: अगर बालों का झड़ना बढ़ जाता है या कोई विशेष कारण समझ में नहीं आता, तो स्किन स्पेशलिस्ट से संपर्क करें, ताकि किसी गंभीर समस्या का निदान किया जा सके.
लंग कैंसर सिर्फ स्मोकर्स को होता है? लंग कैंसर होने पर मौत निश्चित है? डॉक्टर से जानें इस कैंसर के बारे में पूरी सच्चाई | Watch Video
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं