विज्ञापन

बार-बार ORS पीना सही है या नुकसानदायक? जानें कब जरूरत और कब नहीं

ORS Benefits And Side Effects: सावधान! क्या आप भी कोल्ड ड्रिंक की तरह पी रहे हैं ORS? फायदे की जगह हो सकता है नुकसान. इस आर्टिकल में जानें किसे पीना चाहिए और किसे नहीं.

बार-बार ORS पीना सही है या नुकसानदायक? जानें कब जरूरत और कब नहीं
ORS Benefits And Side Effects: ओआरएस पीने के नुकसान. (AI Generated Image)

Is ORS Safe For Daily Use: गर्मी के मौसम में पानी की कमी के चलते शरीर को कई तरह की समस्याएं परेशान करने लगती हैं. आजकल जैसे ही थोड़ी गर्मी बढ़ती है या थकान महसूस होती है, लोग तुरंत ORS (Oral Rehydration Solution) का घोल बनाकर पीना शुरू कर देते हैं. कई लोगों को तो लगता है कि यह एक 'एनर्जी ड्रिंक' है जिसे जब चाहो तब पिया जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना जरूरत के बार-बार ORS पीना आपकी सेहत को सुधारने के बजाय बिगाड़ सकता है? जी हां, इलेक्ट्रोलाइट्स का जरूरत से ज्यादा सेवन शरीर में मिनरल्स का संतुलन बिगाड़ सकता है. आइए जानते हैं कि ओआरएस आखिर क्या है और इसे कब पीना चाहिए और कब इससे दूरी बनानी चाहिए.

ORS है क्या? (What is ORS?)

सरल भाषा में कहें तो ORS पानी, नमक और चीनी का एक खास अनुपात (Proportion) में मिश्रण होता है. इसे मुख्य रूप से 'डिहाइड्रेशन' यानी शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए बनाया गया है. जब किसी को दस्त (Diarrhea) या उल्टियां होती हैं, तो शरीर से जरूरी लवण (Salts) बाहर निकल जाते हैं. ORS उन्हीं की कमी को पूरा करता है.

हर समय ORS पीना क्यों है खतरनाक?

  • कई लोग जिम के बाद, हल्की धूप से आने के बाद या सिर्फ स्वाद के लिए इसे दिन भर पीते रहते हैं. जरूरत से ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स लेने से ये समस्याएं हो सकती हैं.
  • किडनी- जब आप शरीर की जरूरत से ज्यादा नमक और शुगर लेते हैं, तो इसे फिल्टर करने के लिए आपकी किडनी को दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है.
  • हाई ब्लड प्रेशर- इसमें सोडियम (नमक) की मात्रा अच्छी खासी होती है. अगर आप बिना जरूरत इसे पिएंगे, तो शरीर में सोडियम बढ़ जाएगा, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.
  • इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस- शरीर में पोटैशियम या सोडियम का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ना दिल की धड़कन और मांसपेशियों के लिए सही नहीं है.
  • बच्चों के लिए रिस्क- छोटे बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार ओआरएस देने से उनके नाजुक अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है.
Latest and Breaking News on NDTV

कब है इसकी असली जरूरत?

आपको ORS का पैकेट तभी फाड़ना चाहिए जब, आपको लगातार दस्त या उल्टियां हो रही हों. 
बहुत ज्यादा पसीना आने की वजह से चक्कर आ रहे हों.
डिहाइड्रेशन हो गया हो.

ये भी पढ़ें- गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करती है ये जड़ी-बूटी, महिला और पुरुष दोनों के लिए है फायदेमंद

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com