हमारी आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब खानपान कई बीमारियों की वजह बन रहा है. ब्लड शुगर बढ़ना, कोलेस्ट्रॉल का बिगड़ना, पेट में गैस और वजन बढ़ना अब बहुत आम समस्याएं बन चुकी हैं. बहुत से लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए दवाइयां और महंगे सप्लीमेंट्स लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में रखी एक छोटी सी चीज़ इन सभी समस्याओं को से छुटकारा दिला सकती है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना.
हम बात कर रहे हैं मेथी दाने की. हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने मेथी के पानी का इस्तेमाल करने का एक बहुत ही आसान और असरदार तरीका बताया है. अगर आप लगातार 21 दिनों तक सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो आपको कई लाभ मिल सकते हैं.
कैसे करें मेथी के पानी का सेवन-
मेथी दाने के पूरे फायदे पाने के लिए इसे सही तरीके से पीना बहुत जरूरी है. डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक, रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाना डालकर भिगो दें. अगली सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट इस पानी को पिएं. पानी पीने के बाद नीचे बचे हुए मेथी के दानों को फेंके नहीं, बल्कि उन्हें अच्छी तरह चबाकर खा लें.
21 दिन में दिखेंगे ये फायदे-
- ब्लड शुगर और डायबिटीज- मेथी दाना इंसुलिन के असर को बढ़ाने में मदद करता है. शुगर के मरीजों के लिए यह नेचुरल दवा की तरह काम करता है और ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखता है.
- बैड कोलेस्ट्रॉल- यह नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है.
- ब्लोटिंग और डाइजेशन- अगर आपको पेट फूलने, गैस या कब्ज की शिकायत रहती है, तो मेथी का पानी आपके पाचन तंत्र को एकदम दुरुस्त रख सकता है.
- वजन घटाने- मेथी दाना फाइबर से भरपूर होता है. इसे चबाकर खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन तेजी से घट सकता है.
- डिटॉक्स- सुबह-सुबह इसे पीने से शरीर के सारे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, जिससे आपकी स्किन पर भी नेचुरल ग्लो आ सकता है.
ये भी पढ़ें- थाई का साइज बताएगा कि आप कितना जिएंगे? जानिए क्या कहती है रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं