विज्ञापन

दवा से कम नहीं कच्चा पपीता, इन 5 लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन

Kachha Papita Khane Ke Fayde: पपीते एक ऐसा फल है जो आपको हर मौसम में आसानी से मार्केट में मिल जाएगा. अगर आप इन 5 समस्याओं से परेशान हैं, तो पका नहीं बल्कि, कच्चे पपीते का करें सेवन.

दवा से कम नहीं कच्चा पपीता, इन 5 लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन
Raw Papaya: कच्चा पपीता खाने के फायदे.

Who Should Consume Raw Papaya: पके पीले पपीते के सेवन के लाभ के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन कच्चा पपीता पके हुए पपीते की तुलना में अधिक फायदेमंद माना जाता है. कच्चा पपीता एक बहुउपयोगी और पोषक तत्वों से भरपूर फल है जो सही तरीके से सेवन करने पर पाचन और संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है. इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन सी, कैरोटीनॉयड और प्राकृतिक एंजाइम इसे बाकी फलों की तुलना में ज्यादा पौष्टिक बनाते हैं. यही कारण है कि आयुर्वेद में कच्चे पपीते को दवा की उपाधि दी गई है, लेकिन सेवन से सावधानी बरतना भी उतना ही जरूरी है.

Latest and Breaking News on NDTV

पपीता खाने के फायदे- (Papita Khane Ke Fayde)

1. पाचन-

अगर खाना खाने के बाद पेट में भारीपन लगता है और भूख भी धीरे-धीरे कम होती जा रही है, तो कच्चे पपीते का सेवन करना अच्छा रहेगा. इसे सब्जी के रूप में खाया जा सकता है. यह पाचन को दुरुस्त करने और भूख को बढ़ाने में भी सहायक है. यह मंद पाचन शक्ति को मजबूत करता है, जिससे खाना अच्छे से पचता है. पके पपीते की तुलना में कच्चे पपीते में पापेन नाम का एंजाइम होता है, जो खाने को, खासकर प्रोटीन को जल्दी से तोड़कर पचाने में मदद कर सकता है.

2. मोटापा- 

कच्चे पपीते के सेवन से वजन भी नियंत्रित रहता है. पपीते में कैलोरी कम होती है और फाइबर बहुत ज्यादा होता है. यही कारण है कि इसके सेवन के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. अगर ओवरइटिंग की आदत है, तब भी इसका सेवन शरीर के लिए लाभदायक होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. सूजन-

कच्चा पपीता शरीर की अंदरूनी सूजन को भी कम करने में मदद करता है. इसके सेवन से शरीर के टॉक्सिन निकलते हैं और आंतरिक सूजन भी कम होती है.

4. खून साफ करने-

कच्चे पपीते के सेवन से खून को साफ करने में मदद मिल सकती हैं. 

5. महिलाओं-

महिलाओं के जीवन में कच्चा पपीता महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि महिलाओं में हॉर्मोन असंतुलन की समस्या सबसे अधिक देखी जाती है, लेकिन इसके सेवन का सही तरीका जानना भी जरूरी है.

नोटः इसका सेवन कम ही मात्रा में करना चाहिए. गर्भावस्था या फिर अगर बेबी प्लान कर रही हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही पपीते का सेवन करें. इसका सेवन जूस, सलाद, सूप या फिर पेठे के रूप में किया जा सकता है. हालांकि इसे कच्चा खाने से बचें और उबालकर ही सेवन करें.

ये भी पढ़ें- गर्मियों में रोज 1 गिलास पी लें ये सस्ता सा शरबत, आस-पास भी नहीं फटकेंगी ये 6 समस्याएं

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com