Raw Papaya For Heart: हार्ट हमारे शरीर का सबसे अभिन्न अंग है. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए हमें हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए. क्योंकि अगर हार्ट हेल्दी नहीं है तो हमारा शरीर भी हेल्दी महसूस नहीं करेगा. आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं जिसे हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. जी हां हम बात कर रहे हैं कच्चे पपीता की. पपीता को आमतौर पर पका खाया जाता है. लेकिन कच्चे पपीते के भी अनगिनत फायदे हैं. आपको बता दें कि पपीते के पत्ते और फल दोनों को ही सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. तो चलिए जानते है कच्चे पपीते के फायदे.
हार्ट के लिए फायदेमंद है कच्चे पपीते का सेवन- (Raw Papaya Eating Benefits For Heart Health)
दिल के मरीजों के लिए फायदेमदं है कच्चे पपीते का सेवन. कच्चे पपीते में फाइब्रिन पाया जाता है, जो रक्त को थक्के बनने से रोक सकता है. रोजाना कच्चे पपीते का सेवन कर दिल को दुरुस्त रखा जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Diabeted Diet: डायबिटीज को करना है कंट्रोल तो भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

कैसे करें कच्चे पपीते को डाइट में शामिल- (How To Eat Raw Papaya)
कच्चे पपीते में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-ई जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. कच्चे पपीते को आप अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. जैसे, कच्चे पपीते की सब्जी, अचार, सलाद, पकौड़े आदि.
कच्चे पपीते के अन्य फायदे- Raw Papaya Health Benefits:
कच्चे पपीते में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज और पेट गैस को दूर करने में मदद कर सकता है. अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो आप कच्चे पपीते का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा इसे इम्यूनिटी के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में कच्चे पपीते को शामिल कर सकते हैं. क्योंकि कच्चे पपीते में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो वजन कम करने में मददगार हो सकता है.
How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं