अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. लेकिन क्या अंडे का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है और इसका सीधा असर दिल पर पड़ता है? या फिर एक शख्स को एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए? अगर आपके मन भी ऐसे ही सवाल है तो इन सबके जवाब जानने के लिए विशेषज्ञों की राय जानें. आपको बता दें कि विशेषज्ञों की राय है कि हर दिन एक अंडा खाना आपके दिल के लिए अच्छा है और यह आपके रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नहीं बढ़ाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक ये डर बेबुनियाद है. वैसे, कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि और दिल की बिगड़ी सेहत को देखते हुए, एक व्यक्ति प्रतिदिन कितने अंडे खा सकता है, इस पर लंबे समय से बहस चल रही है.
केरल राज्य आईएमए रिसर्च सेल के अध्यक्ष डॉक्टर राजीव जयदेवन ने बताया कि अंडे संपूर्ण पोषण का एक महत्वपूर्ण सोर्स हैं. कहते हैं, "अंडे शायद दुनिया में प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स हैं, इसमें विटामिन और खनिज सहित अन्य पोषक तत्व भी होते हैं. महत्वपूर्ण बात यह है कि ये आसानी से उपलब्ध हैं और अपेक्षाकृत किफायती भी हैं. जयदेवन, जो एक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट भी हैं, कहते हैं, “अंडे के सेवन को लेकर बहुत अधिक अनावश्यक चिंता है, इस हद तक कि लोग इसका सेवन करने से डरते हैं. यह अकारण और बेबुनियाद है क्योंकि कई अध्ययनों से पता चला है कि रोजाना अंडों की संख्या बढ़ाने से ब्लड कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि नहीं होती है. ”
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

उन्होंने बताया कि ब्लड कोलेस्ट्रॉल मुख्य रूप से शरीर की कई पोषण और चयापचय आवश्यकताओं के अनुसार लिवर में बनता है और ये यह हमारे आहार में उपभोग की जाने वाली कोलेस्ट्रॉल की मात्रा- जैसे अंडे के सेवन से प्रभावित नहीं होता है.
जयदेवन ने कहा, "दुर्भाग्य से, ये मिथ है कि ब्लड कोलेस्ट्रॉल का सीधा संबंध डायटरी कोलेस्ट्रॉल से है." जबकि हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल से बचा जाना चाहिए, विशेष रूप से हाई एलडीएल लेवल से. कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के रिस्क का आकलन करते समय सभी कारकों पर विचार करना भी जरूरी है. विशेषज्ञ के मुताबिक, इन जोखिम कारकों में सिगरेट धूम्रपान, शराब का उपयोग, हृदय रोग का पारिवारिक इतिहास, मोटापा, व्यायाम की कमी, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर शामिल हैं.
उन्होंने कहा, कोई भी जानकार कह सकता है कि प्रति दिन एक अंडा खाने से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा. इसके अलावा, कभी-कभी प्रति दिन एक से अधिक अंडे खाने से भी हृदय संबंधी किसी भी परिणाम में बदलाव की संभावना नहीं है. अंडे उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन, विटामिन बी12, फास्फोरस और सेलेनियम से भरपूर होते हैं. इनमें मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कोलीन भी होता है. अंडे में विटामिन ए, विटामिन बी12 और सेलेनियम इम्यूनिटी को बेहतर करने में महत्वपूर्ण हैं.
नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ जे. पी. एस. साहनी ने बताया" जबकि अंडे आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं, योल्क (पीला पार्ट) यानि जर्दी में डायटरी कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है, ये एक जर्दी में लगभग 186 मिलीग्राम होता है." साहनी, जो हाल ही में कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) द्वारा जारी लिपिड दिशानिर्देशों के अध्यक्ष भी हैं ने आगे कहा, "हालांकि, डायटरी कोलेस्ट्रॉल का कई लोगों के ब्लड कोलेस्ट्रॉल के लेवल पर कम प्रभाव पड़ता है."
हालांकि विशेषज्ञ हाई कोलेस्ट्रॉल या कुछ अनुवांशिक बीमारियों (जैसे पारिवारिक हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया) और दिल के रोग से जूझ रहे व्यक्तियों को एग इनटेक की निगरानी करने की सलाह देते हुए कहते हैं, "फिर भी, प्रतिदिन एक अंडा हृदय-स्वस्थ आहार में फिट हो सकता है. "
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं