विज्ञापन

7 FAQS: अंडा खाने से वजन कम होता है? क्या कोलेस्ट्रॉल और लिवर की सेहत के लिए अंडे अच्छे हैं, डॉक्टर से जानें

Anda Khana Chahiye Ya Nahi: यहां हम आपके साथ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट सौरभ सेठी द्वारा बताए गए अंडों के बारे में सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाले कुछ सवालों के बारे में बताने वाले हैं, आइए नजर डाल लेते हैं.

7 FAQS: अंडा खाने से वजन कम होता है? क्या कोलेस्ट्रॉल और लिवर की सेहत के लिए अंडे अच्छे हैं, डॉक्टर से जानें
Surprising Benefits of Eggs

Anda Khana Chahiye Ya Nahi: अंडे से जुड़े कई सवाल अक्सर चर्चा में बने रहते है, क्या इसे खाने से वजन कम होता है, क्या इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करता है या लिवर के लिए यह ठीक हैं या नहीं. नाश्ते की टेबल से लेकर जिम डाइट तक अंडे अक्सर बहुत कन्फ्यूजन पैदा करते हैं, लेकिन अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यहां हम आपके साथ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट सौरभ सेठी द्वारा बताए गए अंडों के बारे में सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाले कुछ सवालों के बारे में बताने वाले हैं, आइए नजर डाल लेते हैं.

क्या अंडे एक अच्छा ब्रेकफास्ट है?

डॉक्टर सेठी के अनुसार, अंडा एक बेहतरीन सोर्स है प्रोटीन का, सुबह के समय इनका सेवन आपके पेट को ज्यादा देर तक भरा रखते हैं और बिना किसी उतार-चढ़ाव के लगातार एनर्जी देते हैं. सुबह के समय प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट आपकी फालतू स्नैकिंग को भी कम करने में मदद करता है. 

क्या अंडे फैटी लिवर के लिए अच्छे हैं?

हां, अगर कम मात्रा में खाएं, अंडे में पाया जाने वाला प्रोटीन शुगर इनटेक को कंट्रोल करने में मदद करता है और लिवर की पूरी हेल्थ को सपोर्ट करता है, जिसका मतलब है फैटी लिवर वालों के लिए अंडे खाना ठीक माना जा सकता है. 

क्या अंडे कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं?

डॉक्टर सेठी के मुताबिक अंडे ज़्यादातर हेल्दी लोगों में कोलेस्ट्रॉल लेवल को ज़्यादा नहीं बढ़ाते हैं क्योंकि शरीर क्योंकि शरीर इसका बेहतर रेगुलेशन करता है.

अंडा खाने से वजन कम होता है?

अंडे पेट की चर्बी कम करने और वजन घटाने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, इनमें पाया जाने वाला प्रोटीन पेट को ज्यादा समय तक भरा हुआ रखता है और ज्यादा खाने से की इच्छा कम करता है.

अंडा खाने से ब्लड शुगर बढ़ता है?

डॉक्टर सेठी के अनुसार, अंडों में कार्बोहाइड्रेट लगभग न के बराबर होते हैं, इसलिए वह ब्लड शुगर लेवल को नहीं बढ़ाते.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या आप कॉफी या ग्रीन टी के साथ अंडे खा सकते हैं?

जी हां, इससे कोई नुकसान नहीं होता. आप सुबह की कॉफी या ग्रीन टी के साथ अंडे का सेवन कर सकते हैं.

क्या अंडे खाने से पेट फूलता है?

बहुत कम, कुछ लोगों को इससे परेशानी हो सकती है, इसलिए अपने पेट की बात सुनना ज़रूरी है, अगर अंडे खाने से पेट में असहजता महसूस हो, तो मात्रा या बनाने का तरीका बदलें.

क्या कच्चे अंडे ठीक है?

नहीं, डॉक्टर के अनुसार अंडे को पकाकर खाने से प्रोटीन का अवशोषण बेहतर होता है, इसलिए कच्चे अंडे खाने से बचना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें: अनिल कपूर से ऋतिक रोशन तक सॉल्ट एंड पेपर लुक ने बदली सफेद बालों की सोच, अब छुपाएं नहीं, ऐसे करें स्टाइल

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ande Ke Fayde In Hindi, Benefits Of Eggs In Winter, Doctor Saurabh Sethi Gastroenterologist, Faq About Eggs, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com