विज्ञापन

Curd Benefits For Hair: दही में मिलाकर लगा लें ये चीजें, बाल बनेंगे मुलायम और मजबूत

Dahi Benefits For Hair: अगर आपके बाल भी रूखे और कमज़ोर हो गए हैं तो एक उपाय आपके बड़े काम आ सकता है, वह है दही का. दही में कुछ चीज़ें मिलाकर बालों पर लगाने से बालों को कई फायदे पहुंचते हैं.

Curd Benefits For Hair: दही में मिलाकर लगा लें ये चीजें, बाल बनेंगे मुलायम और मजबूत
Dahi Benefits For Hair
AI

Dahi Benefits For Hair: आजकल बाल झड़ने की परेशानी सिर्फ महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही है. बदलती लाइफस्टाइल, धूल-मिट्टी, पसीना, खराब खानपान और लगातार तनाव का असर सबसे पहले बालों पर दिखाई देता है. कई लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी बाल रूखे, बेजान और कमजोर नजर आते हैं. ऐसे में घर की रसोई में रखा दही एक आसान और किफायती उपाय बन सकता है. दही में मौजूद पोषक तत्व स्कैल्प को नमी देने और बालों को मुलायम बनाने में मदद कर सकते हैं. अगर इसमें कुछ दूसरी घरेलू चीजें मिलाकर लगाई जाएं तो बालों की देखभाल और बेहतर हो सकती है.

दही और मेथी का मिश्रण

मेथी दाने को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह पीस लें. अब इसमें दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे बालों की जड़ों में लगाएं और करीब 30 मिनट बाद धो लें. माना जाता है कि यह मिश्रण बालों को मजबूत बनाने और टूटने की समस्या कम करने में मदद कर सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

दही और एलोवेरा

 एलोवेरा जेल और दही का मिश्रण स्कैल्प को ठंडक देने में मदद कर सकता है. गर्मियों में यह हेयर मास्क काफी लोगों को पसंद आता है. इसे लगाने से बाल थोड़े स्मूद और चमकदार महसूस हो सकते हैं.

 यह भी पढ़ें- School Heat Kit: सिर्फ पानी और ORS नहीं, गर्मी में बच्चों के लिए ये 7 हल्के नाश्ते भी हो सकते हैं सही

दही और शहद

अगर बाल बहुत ज्यादा ड्राई और उलझे हुए रहते हैं तो दही में थोड़ा शहद मिलाकर लगाया जा सकता है. शहद नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे बाल ज्यादा सॉफ्ट महसूस हो सकते हैं.

दही और करी पत्ता

करी पत्ते को पीसकर दही में मिलाने से बालों को पोषण मिल सकता है. कई लोग इसे सफेद बालों और कमजोर जड़ों के लिए घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल करते हैं.

लगाने का सही तरीका

हेयर मास्क लगाने से पहले बालों को हल्का सुलझा लें. इसके बाद ब्रश या हाथ की मदद से जड़ों में अच्छी तरह लगाएं. लगभग 25 से 30 मिनट बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें.

ये सावधानी भी जरूरी

अगर स्कैल्प पर खुजली, एलर्जी या ज्यादा हेयर फॉल की समस्या हो तो किसी स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर रहता है. किसी भी घरेलू उपाय को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com