वर्कआउट करने के बाद शरीर को रिकवरी और पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है. इतना ही नहीं वजन घटाने में मददगार प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को ठीक करने के में भी कारगर साबित होता है. आप वजन घटाने के लिए वर्कआउट करते हैं, तो उसके बाद अपनी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें, जिनमें प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है. दरअसल, प्रोटीन वजन घटाने के लक्ष्य का एक बहुत जरूरी हिस्सा होता है, क्योंकि ये कई तरीकों से वजन घटाने में मदद करता है. आज हम वर्कआउट के बाद डाइट में शामिल किए जाने वाले 4 शेक्स के बारे में आपकों बताने जा रहें हैं. खास बाते है कि प्रोटीन से भरपूर इन शेक्स को आप घर में आसानी से बना सकते हैं. जानें ऐसे 4 शेक्स के बारे में जिन्हें बनाने का तरीका है बेहद आसान...
वो 4 हेल्दी पोस्ट वर्कआउट प्रोटीन शेक्स
1. केले और स्ट्रॉबेरी प्रोटीन शेक
फिटनेस एक्सपर्ट कायला इट्सिंस ने अपनी वेबसाइट पर इस प्रोटीन शेक को बनाए जाने की विधि शेयर की है. उनके मुताबिक केले और स्ट्रॉबेरी प्रोटीन शेक वर्कआउट करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसके लिए एक सामान्य आकार का केला, एक कप दूध, कुछ स्ट्रॉबेरी और लॉ फैट ग्रीक योगर्ट जरूरत पड़ती है. इन सभी को मिक्सी में तब तक ग्राइंड करें जब तकयह शेक पतला न हो जाए. वर्कआउट के बाद रिकवरी के लिए यह शेक प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

केले और स्ट्रॉबेरी प्रोटीन शेक वर्कआउट करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है
Photo Credit: iStock
2. केले और पीनट बटर शेक
वर्कआउट के बाद पिए जाने वाले केले और पीनट बटर के शेक को बनाना काफी आसान है. इसके लिए जिन चीजों की जरूरत पड़ती है, उनमें 2 केले, दो कप ग्रीक योगर्ट, दो चम्मच पीनट बटर और एक चम्मच चिया सीड्स शामिल हैं. इन सभी का पर्याप्त मात्रा में ग्राइंडर में मिक्स करके केले और पीनट बटर शेक बनाया जा सकता है. इसमें 100 मिलीमीटर दूध की भी जरूरत पड़ती है. अगर आप इसे और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो इसमें कोकाआ पाउडर भी मिला सकते हैं. कोकोआ पाउडर की खुशबू इस शेक को बाकी शेक्स से अलग बनाती है.
ये भी पढ़ें: Skin Care: वो 5 एंटी एजिंग फूड जो आपकी स्किन के लिए हैं बेहद फायदेमंद...
3. ओटमील और ब्लूबेरी शेक
ओटमील और ब्लूबेरी शेक प्रोटीन का एक बेहतर स्रोत माना जाता है. इसे बनाने के लिए आपको आधा कप ब्लूबेरी, एक चम्मच चिया बीज, दो चम्मच ओटमील, एक कप दूध और एक चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी. मिक्सी में इन सभी को एक साथ ग्राइंड करने के बाद आप इस शेक का मजा ले सकते हैं. इस शेक की खास बात है कि ये वर्कआउट के बाद ही नहीं उससे पहले भी पिया जा सकता है.
ओटमील और ब्लूबेरी शेक प्रोटीन का एक बेहतर स्रोत माना जाता है
Photo Credit: iStock
4. बेरी और संतरे का शेक
प्रोटीन से भरपूर बेरीस और ओरेंज शेक को बनाने के लिए आपको एक केला, एक कप ब्लूबेरीस, एक मीडियम साइज ओरेंज यानी संतरा, थोड़ा सा ओट्स और थोड़ा ज्यादा ग्रीक योगर्ट की जरूरत पड़ेगी. इन सभी को ग्राइंड करके आप इस शेक का वर्कआउट के बाद सेवन कर सकते हैं.

प्रोटीन से भरपूर बेरीस और ओरेंज शेक
Photo Credit: Pixabay
ये भी पढ़ें: गांव में रहने वाले 85 फीसदी भारतीय हैं स्वास्थ्य बीमा से महरूम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं