काला, हरा और गुलाबी जैसे कई रंगों में मिलने वाला सिंघाड़ा सेहत के लिए बेहद लाभकारी है. सर्दियों में खासकर ये आपको संक्रमण से बचाने में मदद करता है. सर्दियों में सिंघाड़ा आसानी से हर जगह मिल जाता है. इस फल में प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स, मैग्नीज, कॉपर और विटामिन बी ग्रुप के कई विटामिन भी मिलते हैं. इसके खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और सूजन में भी आराम मिलता है. सर्दियों में इसे खाने के और भी कई फायदे हैं.
सिंघाड़ा खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे | There Are Tremendous Benefits Of Eating Water Chestnut
1) पाचन करे मजबूत
सिंघाड़ा में भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है, इसका सेवन ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है. इससे पेट में कब्ज की समस्या नहीं होती. कच्चे सिंघाड़े में 74% पानी होता है, ऐसे में ये शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डायबिटीज में जरूर खाएं ये 5 साबुत अनाज, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल
2) दिल की सेहत के लिए अच्छा
सिंघाड़े में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है. एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. यदि फ्री रेडिकल्स शरीर में जमा हो जाते हैं, तो वे शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा को खत्म कर सकते हैं और ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ा सकते हैं. ऑक्सीडेटिव तनाव को टाइप 2 डायबिटीज, हार्ट से जुड़ी बीमारियों का कारण माना जाता है.
3) ब्लड प्रेशर पर रखे कंट्रोल
सिंघाड़े का सेवन आपके ब्लड प्रेशर को कम करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है. सिंघाड़े पोटेशियम का एक बड़ा स्रोत हैं, पोटेशियम से भरपूर आहार हाई बीपी और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है.
4) इम्यूनिटी करे मजबूत
सिंघाड़े में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होता है जो हमारे शरीर में इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है. सर्दियों में सिंघाड़े के सेवन से आपको संक्रमण से लड़ने की ताकत मिलती है और सर्दी-जुकाम का जोखिम कम होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं