गाउट एक ऐसी स्थिति है जब यूरिक एसिड का उच्च स्तर एक जोड़ के आसपास जमा हो जाता है. इसे अक्सर गठिया या अर्थराइटिस का एक दर्दनाक रूप भी कहा जाता है क्योंकि यूरिक एसिड के ये उच्च स्तर अक्सर क्रिस्टल बनाते हैं जो जोड़ों के आसपास बहुत ज्यादा स्टिफनेस और गतिहीनता पैदा करते हैं. यह हार्ट और किडनी जैसे अन्य अंगों के लिए भी खतरनाक हो सकता है. ठंड के दिनों में अधिकतर यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या होती है, इस दौरान जोड़ों में दर्द की समस्या भी बढ़ जाती है. आप भी ऐसे दर्द और बढ़े हुए यूरिक एसिड से परेशान हैं तो आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा कम हो.
यूरिक एसिड की समस्या को दूर करने में मददगार हैं ये फूड्स-
1. नींबू
बढ़े हुए यूरिक एसिड को बाहर निकालने के लिए आपको दिन में कम से कम दो बार नींबू पानी पीना चाहिए. नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो यूरिक एसिड को घोलने में मदद करता है. नींबू के साथ ही आंवला, अमरूद और संतरे जैसे दूसरे खट्टे फलों का सेवन भी बढ़ा देना चाहिए, इनमें भरपूर विटामिन सी होता है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Yoga: सर्दियों में अपच (Indigestion) होने पर करें ये 7 बेस्ट योगासन

बढ़े हुए यूरिक एसिड को बाहर निकालने के लिए आपको दिन में कम से कम दो बार नींबू पानी पीना चाहिए. Photo Credit: iStock
2. एप्पल साइडर विनेगर
एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और इसे नियमित रूप से पिएं. सेब का सिरका एक प्राकृतिक क्लींजर और डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है. इसमें मैलिक एसिड होता है जो शरीर से यूरिक एसिड को तोड़ने और निकालने में मदद कर सकता है.
3. टमाटर और शिमला मिर्च
टमाटर और शिमला मिर्च जैसे फूड भी यूरिक एसिड कम करने में मददगार होते हैं. ये अल्कलाइन फूड आपके शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं, क्योंकि ये एंटीऑक्सिडेंट्स से भी भरपूर हो सकते हैं.
4. अजवाइन
ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरपूर अजवाइन यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मददगार साबित हो सकता है. यह आपके खून को क्षारीय बनाता है और शरीर में सूजन को भी कम करता है. आप दिन में एक बार आधा चम्मच सूखे अजवायन के बीज खाएं और पानी पी लें.
5. हाई फाइबर फूड
डायटरी फाइबर ब्लड में एक्स्ट्रा यूरिक एसिड को अवशोषित करता है और इसे आपके शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है. जई, केला और अनाज जैसे ज्वार और बाजरा घुलनशील फाइबर के अच्छे सोर्स हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं