संभोग करने में सक्षम होने के बावजूद ऑर्गेज्म तक न पहुंच पाने से बुरा कुछ नहीं हो सकता. कुछ महिलाएं क्लाइमेक्स तक पहुंच ही नहीं पातीं. यह पूरी तरह से सामान्य है, लेकिन कई बार इसके पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. ऐसे में यह जानना महत्वपूर्ण है कि आप ऑर्गेज्म तक पहुंच पाने में असमर्थ क्यों हैं. शारीरिक और मानसिक दोनों कारक महिला के संभोग को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे में आपको संभोग को प्रभावित करने वाले सामान्य कारणों का पता लगाना चाहिए.
हार्ट डिजीज, मधुमेह या कोई ऐसी स्थिति जो आपके ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित कर रही हो, आपको ऑर्गेज्म पर असर डाल सकती है. हार्मोनल असंतुलन भी ऑर्गेज्म तक न पहुंच पाना का कारण हो सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अनचाहे गर्भधारण से बचने में मदद कर सकते हैं ये घरेलू नुस्खे
ऑर्गेज्म तक न पहुंच पाने के ये हैं अन्य कारण:
1. पोस्ट ट्रॉमाटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर
पोस्ट ट्रॉमाटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर एक गंभीर विकार है, जिन व्यक्तियों ने जीवन में गंभीर दर्दनाक घटनाओं का अनुभव किया होता है, कई बार ये घटनाएं उनपर हावी हो जाती हैं. इन घटनाओं में चोट, शारीरिक दुर्व्यवहार, यौन दुर्व्यवहार या अन्य प्रकार के आघात शामिल हो सकते हैं. ऐसी घटनाएं किसी व्यक्ति को उत्तेजना का अनुभव नहीं होने देती या ऑर्गेज्म तक नहीं पहुंचने देतीं. मस्तिष्क पर किसी प्रकार का आघात आपकी कामुकता को प्रभावित कर सकता है.
Sexual Hygiene Tips: हेल्दी सेक्शुअल लाइफ के लिए ध्यान रखें ये 4 बातें
2.चिंता
हम दैनिक जीवन में कई प्रकार की चिंता से ग्रस्त रहते हैं, पर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके दिमाग में चिंता घर कर जाती है. कभी-कभी, चिंता ऑर्गेज्म तक न पहुंच पाने का कारण भी हो सकती है. दरअसल चिंता आपके मस्तिष्क को तनावमुक्त नहीं होने देती, ऐसे में आप संभोग के बारे में सोच ही नहीं पाते. बहुत से लोग संभोग के दौरान प्रदर्शन की चिंता को लेकर भी संभोग नहीं कर पाते है.
आप खुश हैं अपने यौन जीवन से? हेल्थ कोच द्वारा दिए गए टिप्स यहां पढ़ें
3. डिप्रेशन
अवसाद एक मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है जिसके परिणामस्वरूप कामेच्छा कम हो सकती है, खासतौर पर उन लोगों में जो एंटी-ड्रिंपेंट्स पर हैं. अगर आपको लगता है कि एंटी-ड्रिप्रेसेंट आपके यौन जीवन को प्रभावित कर रहा है, तो अपने डॉक्टर से परामर्श लें. इसके अलावा, संभोग के दौरान फोरप्ले को अधिक महत्व दें.
क्या सेक्स के दौरान उनकी कुछ बातें आपको पसंद नहीं? तो ऐसे बताएं उन्हें...
4. शरीर के लेकर भ्रम
बॉडी डिस्मॉर्फिया एक मनोवैज्ञानिक विकार है जिसमें एक व्यक्ति अपने शरीर की बनावट को कम आंकने लगता है. इस स्थिति में व्यक्ति शरीर के किसी विशेष भाग को नापसंद करने लगता है. ऐसे में आपकी यह सोच आपको ऑर्गेज्म तक नहीं पहुंचने देती.

Photo Credit: iStock
बिस्तर पर उन खास पलों का बढ़ाना है समय, तो ध्यान रखें ये 5 बातें...
5. अवास्तविक उम्मीदें
पॉर्नोग्राफी और फिल्मों में प्रदर्शित अश्लील साहित्य इसके पीछे का कारण भी हो सकती है. लोग मानते हैं कि ऑर्गेज्म बिल्कुल उसी तरह प्राप्त किया जाता है जैसा इन फिल्मों में होता है. जिसका नतीजा वह वास्तविक जीवन में ऑर्गेज्म तक नहीं पहुंच पाते. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि हर महिला के पास मल्टीपल ऑर्गेज्म नहीं हो सकते.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं