विज्ञापन

बांकीपुर में इस बार बीजेपी ने फेयर इलेक्शन करवाया, रिजल्ट आपके सामने है: अखिलेश यादव

अखि‍लेश ने कहा, भाजपा को 12 साल का यह रिटर्न गिफ्ट मिला है. भाजपा अगर कुन्दरकी की तरह चुनाव लड़ती या बंगाल की तरह चुनाव लड़ती और फोर्स लगा देती तो भाजपा की हार नहीं होती.

बांकीपुर में इस बार बीजेपी ने फेयर इलेक्शन करवाया, रिजल्ट आपके सामने है: अखिलेश यादव
  • उपचुनाव के नतीजों पर सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव का बयान
  • बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा को घेरा
  • अखि‍लेश ने कहा- बांकीपुर में बीजेपी ने फेयर इलेक्शन करवाया, रिजल्ट आपके सामने है

नई द‍िल्‍ली: बांकीपुर उपचुनाव के पर‍िणाम पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. अखि‍लेश यादव ने भाजपा को घेरते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास बाकी कुछ बचा ही नहीं है. भाजपा को 12 साल का यह रिटर्न गिफ्ट मिला है.'' उन्‍होंने कहा क‍ि भाजपा अगर कुन्दरकी या बंगाल की तरह चुनाव लड़ती और फोर्स लगा देती तो भाजपा की हार नहीं होती. वो पुलिस प्रशासन को लगाए बिना, बेईमानी किए बिना और EVM में घोटाला किए बिना देखना चाहते थे कि कितनी नाराजगी है. ये हार नहीं है. उन्होंने अपना तय किया है कि बिना बेईमानी के जनता कितना वोट देगी. 

इससे पहले सोमवार को उपचुनाव पर‍िणाम घोषि‍त होने के बाद अखि‍लेश सोशल मीड‍िया पोस्‍ट में कहा था, ''ये डबल इंजन की डबल हार है. भाजपा की हार मतलब बदलाव की शुरुआत! भाजपा की सबसे सुरक्षित और परंपरागत सीटें भी अब उनकी हार नहीं बचा पाएंगी. अब भाजपा का संकट हार से बढ़कर इस बात का होगा कि उनका टिकट लेनेवाला ‘ड्रोन और दूरबीन' से भी ढूंढे नहीं मिलेगा.

बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने दर्ज की जीत

बांकीपुर उपचुनाव का नतीजा बिहार की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हुआ है. बीजेपी के 30 साल पुराने अभेद्य गढ़ और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की खाली की हुई सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 19324 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. प्रशांत किशोर को 64151 वोट मिले, जबकि भाजपा के नीरज सिन्हा 44,827 वोटों पर सिमट गए और राजद तीसरे स्थान पर रही.

अपनी जीत पर क्‍या बोले प्रशांत क‍िशोर? 

बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "मैं बांकीपुर की जीत को इस तरह से देखता हूं कि बिहार की जनता ने भाजपा और NDA के नेतृत्व को यह संदेश देने की कोशिश की है कि बिहार में आप एक बेहतर व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाइए और जिन वादों के साथ आप सरकार में आए हैं, उन वादों पर ध्यान दीजिए. अपराध-अपराधी, एनकाउंटर-हाफ एनकाउंटर, जाति-गमछा देखकर गोली मारने की जिस भाषा का इस्तेमाल हो रहा है, उस पर रोक लगनी चाहिए और बिहार में शिक्षा, रोजगार और पलायन पर बात होनी चाहिए."

यह भी पढ़ें- संसद में सनातन का अपमान, चंदा चोरी में साधु-संतों की भूमिका नहीं- CM योगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Bankipur By Election, BJP, Akhilesh Yadav On BJP, Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com