विज्ञापन

AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया 14 दिन तक रोजाना कॉफी पीने से क्या होता है?

Coffee Pine Ke Fayde: क्या आप जानते हैं सुबह की एक प्याली कॉफी बदल देगी आपकी सेहत! इस आर्टिकल में जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी द्वारा बताए कॉफी पीने के फायदे.

AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया 14 दिन तक रोजाना कॉफी पीने से क्या होता है?
Coffee Benefits: 14 दिन तक कॉफी पीने से क्या होता है.

Benefits Of Drinking Coffee: हममें से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरूआत एक कप हॉट कॉफी या चाय के साथ करना पसंद करते हैं. लेकिन अक्सर हमने सुना है कि ज्यादा कॉफी पीने से नींद नहीं आती, घबराहट होती है या एसिडिटी बढ़ जाती है. क्या सच में कॉफी नुकसान करती है? ​हाल ही में इंस्टाग्राम पर हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड जैसे दुनिया के बड़े संस्थानों से पढ़ाई कर चुके मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने एक वीडियो शेयर इस बारे में जानकारी दी है. डॉ. सेठी के अनुसार, अगर कॉफी को सही तरीके से और सही मात्रा में पिया जाए, तो यह आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. तो चलिए जानते हैं इसे पीने के फायदे. 

यहां देखे पोस्टः 

​कॉफी पीने के 4 बड़े फायदे- (Health Benefits Of Drinking Coffee)

​1. लिवर- 

डॉ. सेठी बताते हैं कि रोजाना कॉफी पीने से लिवर को बहुत फायदा होता है. यह लिवर में फैट जमा होने से रोकती है और फाइब्रोसिस व सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करती है. आसान शब्दों में कहें तो, यह आपके लिवर की सर्विसिंग कर उसे हेल्दी रखती है.

​2. मेटाबॉलिज्म- 

कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड (Chlorogenic Acids) जैसे तत्व होते हैं. ये तत्व शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारते हैं. इसका मतलब है कि आपका शरीर खाने से मिलने वाली एनर्जी का बेहतर इस्तेमाल कर पाता है और आपका मेटाबॉलिज्म सुधरता है.

​3. दिमाग- 

​डॉ. सेठी के मुताबिक, कॉफी में मौजूद कैफीन आपके दिमाग की सतर्कता (Alertness) और फोकस को बढ़ाता है. यह न केवल आपको जगाए रखती है, बल्कि आपकी मेंटल परफॉरमेंस को भी बेहतर बनाती है, जिससे आप ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं.

​4. डाइजेशन- 

​डॉ. सेठी बताते हैं कि कॉफी बाउल मूवमेंट (Bowel Movement) को उत्तेजित करती है. यानी यह आंतों की हलचल को बढ़ाती है, जिससे पाचन प्रक्रिया आसान हो जाती है और पेट साफ करने में मदद मिलती है.

Latest and Breaking News on NDTV

​कॉफी पीते समय किन बातों का रखें खास ख्याल-

डॉ. सेठी ने कुछ सावधानियां भी बताई हैं ताकि कॉफी आपको नुकसान न पहुंचाए.

​IBS के मरीज रहें सावधान- जिन लोगों को इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) की समस्या है, उन्हें कॉफी सोच-समझकर पीनी चाहिए, क्योंकि यह उनकी समस्या बढ़ा सकती है.

एक दिन में कितनी कॉफी पीना चाहिए- 

दिनभर में 1 से 3 कप ब्लैक कॉफी काफी है. लेकिन अगर कॉफी पीने से आपको धड़कन बढ़ना (Palpitations), बेचैनी या नींद न आने की समस्या हो रही है, तो इसकी मात्रा तुरंत कम कर दें.

ये भी पढ़ें- डीप क्लीनिंग से लेकर पिंपल्स तक, स्किन की हर समस्या का समाधान है चारकोल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIIMS Trained Doctor Told What Happens If You Drink Coffee Daily For 14 Days, 14 Din Coffee Pine Se Kya Hota Hai, Coffee Benefits In Hindi, ​Dr Saurabh Sethi Coffee Tips, ​Best Time To Drink Coffee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com