विज्ञापन

क्या आपकी आंखों में भी हो रही है जलन? जानिए आई फ्लू के लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय

बरसात में तेजी से फैल रहा है आई फ्लू, संक्रमित होने से पहले कर लें ये काम, नहीं तो पड़ सकता है पछताना.

क्या आपकी आंखों में भी हो रही है जलन? जानिए आई फ्लू के लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय
बरसात में आई फ्लू से कैसे बचें.
NDTV

​बरसात के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. जैसे वायरल संक्रमण, बुखार, इंफेक्शन, पेट से जड़ी समस्याएं और आई फ्लू, आई फ्लू को कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) को आंख आना भी कहते हैं. ​इन दिनों मौसम में नमी यानी उमस बढ़ जाती है. बैक्टीरिया और वायरस को फैलने के लिए यह मौसम सबसे बढ़िया माहौल देता है. यही वजह है कि बारिश आते ही आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं. बच्चे हों या बड़े, यह बीमारी किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती है.

​लेकिन कुछ छोटी-छोटी आदतों को सुधारकर और सही सावधानी बरतकर आप खुद को और अपने परिवार को इससे पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं, तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

​आई फ्लू क्या है और यह कैसे फैलता है?

आई फ्लू हमारी आंखों की सबसे ऊपरी परत में होने वाला इंफेक्शन है. जब यह इंफेक्शन होता है, तो आंखें लाल हो जाती हैं, उनमें जलन होती है, खुजली महसूस होती है और पानी या कीचड़ आने लगता है. ​यह बीमारी बहुत तेजी से एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलती है. अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के इस्तेमाल किए हुए रुमाल, तौलिया, चश्मा या मोबाइल को छूते हैं और फिर वही हाथ अपनी आंखों पर लगा लेते हैं, तो आपको भी आई फ्लू हो सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

​संक्रमित होने से पहले जरूर करें ये 5 काम-

  1. आई फ्लू से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इंफेक्शन होने का इंतजार न करें, बल्कि पहले से ही सतर्क रहें-
  2. दिन में कई बार साबुन और पानी से अपने हाथ धोएं. अगर साबुन न मिले, तो अच्छे सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
  3. ​अपनी आदत बनाएं कि बिना हाथ धोए आंखों को बिल्कुल न छुएं और न ही रगड़ें.
  4. घर में सभी के लिए अलग तौलिया और रुमाल रखें. एक-दूसरे का चश्मा या पिलो कवर इस्तेमाल करने से बचें.
  5. बारिश के दिनों में स्वीमिंग पूल में नहाने से बचें. ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाते समय आंखों पर प्लेन चश्मा पहनें.
  6. अगर आप कांटेक्ट लेंस पहनते हैं, तो इस मौसम में साफ-सफाई का ज्यादा ध्यान रखें या कुछ दिनों के लिए चश्मे का इस्तेमाल करें.

​अगर आई फ्लू हो जाए तो क्या करें?

  • आंखों को ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से धीरे-धीरे साफ करें.
  • ​डॉक्टर की सलाह के बिना मेडिकल स्टोर से कोई भी आई ड्रॉप खरीदकर आंखों में न डालें.
  • ​आंखों को आराम दें, ज्यादा टीवी, मोबाइल या लैपटॉप देखने से बचें.
  • ​जब तक आंखें ठीक न हों, बाहर जाते समय काला चश्मा पहनें ताकि धूल-मिट्टी न लगे.

आई फ्लू से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां देखें वीडियो-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eye Flu, Eye Flu Se Chhutakara Pana, Eye Flu Home Remedies, Eye Flu Hone Par Kya Kare, Conjunctivitis Symptoms
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com