- पेट की गैस आपको कब्ज और अपच की समस्या दे सकती है.
- कुछ घरेलू उपचार पेट की गैस से तुरंत राहत दिला सकते हैं.
- यहां पेट की गैस और एसिडिटी से निजात पाने के रामबाण उपाय हैं.
Stomach Gas Home Remedies: अगर आप फूडी हैं तो आपको अक्सर गैस्ट्रिक समस्याएं परेशान कर सकती है,. हालांकि पेट की गैस सभी को अनुभव हो सकती है. पेट की समस्याओं में एसिडिटी सबसे आम समस्या है. अपच, गैस, सूजन, हिचकी, एसिडिटी, पेट दर्द, अल्सर और मतली गैस्ट्रिक समस्याओं (Gastric Problems) से होनी वाली परेशानियां हैं. अगर आप पेट की गैस का तुरंत इलाज नहीं करते हैं तो आपको कई और समस्याएं लगातार सता सकती हैं. पेट की समस्याओं में गैस और एसिडिटी हमारी खराब लाइफस्टाइल और खानपान हैं, जिनमें धूम्रपान, शराब पीना, नींद की बीमारी, जंक, तनाव, आदि शामिल हैं. पेट की गैस से छुटकारा पाने के उपाय (Ways To Get Rid Of Stomach Gas) अपनाकर इस समस्या को दूर किया जा सकता है. पेट की गैस के घरेलू उपायों में कुछ हेल्दी चीजों का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है. पेट दर्द के सबसे आम कारणों में से एक पेट की गैस या पेट में एसिड का बनना है. इसे गैस्ट्रिक पेन कहा जाता है. पेट की गैस के कारण कई हैं.
अधिक मात्रा में कार्बोनेटेड पेय पीने या अधिक स्टार्च युक्त या अघुलनशील फाइबर युक्त भोजन पेट के माइक्रोबायोम को असंतुलित कर देते हैं. पेट की गैस अपच की समस्या का कारण बन सकती है. कई लोग पेट की गैस से राहत पाने के तरीकों के बारे में सवाल करते हैं. यहां कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताया गया है जो आपको तुरंत आराम दिला सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन 5 घरेलू नुस्खों से करें पेट की गैस को छूमंतर | Avoid Stomach Gas With These 5 Home Remedies
1. सौंफ
सौंफ के बीज गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम की चिकनी मांसपेशियों को आराम देने और गैस, सूजन और पेट में ऐंठन को कम करने में मदद कर सकते हैं. सौंफ का बीज गैस्ट्रिक पेन को दूर करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है. भोजन के बाद सौंफ को चबाने से पाचन शक्ति को भी मजबूत किया जा सकता है. सौंफ में अपच से लड़ने के गुण पाए जाते हैं, जो पेट की गैस को दूर रखते हैं.

Stomach Gas Home Remedies: सौंफ का बीज गैस्ट्रिक पेन को दूर करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है.
2. सेब का सिरका
एप्पल साइडर विनेगर पेट के एसिड और पाचन एंजाइमों के उत्पादन को सहायता करता है. यह गैस के दर्द को जल्दी से कम करने में भी मदद कर सकता है. एक गिलास पानी में सिरका का एक बड़ा चमचा मिलाएं और गैस दर्द और सूजन को रोकने के लिए भोजन से पहले पीएं. सेब का सिरका आंत में अम्लीय माइक्रोएन्वायरमेंट प्रदान करता है और पाचन एंजाइमों के संश्लेषण को सक्रिय करता है.
3. लौंग
लौंग में एक कार्मिनेटिव प्रभाव होता है जो एसिडिटी को कम करने और गैस से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है. लौंग भी लार उत्पादन, पाचन में सुधार और पाचन तंत्र में मांसपेशियों के संकुचन को कम करती है. एसिडिटी के उपाय के रूप में लौंग को चबाने की सलाह दी जाती है. लौंग सूजन, गैस्ट्रिक पेन, पेट फूलना, कब्ज आदि के लिए एक पारंपरिक उपाय है.
4. दही
एसिडिटी को नियंत्रित करने में दही की एक महत्वपूर्ण भूमिका है. यह दूध और छाछ की तरह एक प्राकृतिक एंटासिड है. दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन को बढ़ाने में मदद करते हैं. दही में पानी, जीरा पाउडर आर काला नमक मिलाकर पीना पेट के लिए फायदेमंद होता है. आप दही को कई तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं.
Stomach Gas Home Remedies: दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन को बढ़ाने में मदद करते हैं.5. हर्बल टी
हर्बल टी पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है और पेट की कई समस्याओं, जैसे गैस और मतली को शांत कर सकती है. एसिड रिफलक्स के लिए कैफीन मुक्त हर्बल चाय पिएं. हर्बल टी पौधों के एक्सट्रेक्ट से बनाया जाता है और इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं