विज्ञापन
This Article is From May 15, 2025

बस रोज खाएंगे एक मुट्ठी अंकुरित मूंगफली, तो मिलेंगे ये गजब के स्वास्थ्य लाभ, आज से ही शुरू कर दें सेवन

Benefits of Sprouted Peanuts: फाइबर से भरपूर अंकुरित मूंगफली का सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. लिहाजा, कब्ज, अपच और वात जैसी समस्याएं दूर रहती हैं. आयुर्वेद भी अंकुरित मूंगफली को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक मानता है.

बस रोज खाएंगे एक मुट्ठी अंकुरित मूंगफली, तो मिलेंगे ये गजब के स्वास्थ्य लाभ, आज से ही शुरू कर दें सेवन
Benefits of Sprouted Peanuts: यह शरीर के लगभग हर अंग के लिए फायदेमंद है.

Benefits of Sprouted Peanuts: प्रकृति ने हमें कई तोहफे दिए हैं, जिनका सेवन करके या अमल में लाकर हम हेल्दी और हैप्पी रह सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है. आपको बस सुबह-सुबह एक मुट्ठी अंकुरित मूंगफली खानी हैं. यह शरीर के लगभग हर अंग के लिए फायदेमंद है. कहते हैं, "पेट साफ तो हर रोग दफा" मगर अनियमित रूटीन और अनहेल्दी खाना न तो पेट को साफ होने देता है और न ही रोग दफा होते हैं. ऐसे में फाइबर से भरपूर अंकुरित मूंगफली का सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. लिहाजा, कब्ज, अपच और वात जैसी समस्याएं दूर रहती हैं. आयुर्वेद भी अंकुरित मूंगफली को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक मानता है.

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन वेबसाइट में प्रकाशित एक शोध लेख के अनुसार मूंगफली और अंकुरित मूंगफली दोनों ही बेहद फायदेमंद होते हैं.

यह भी पढ़ें: उम्र बढ़ने पर आंखों की रोशनी जल्दी न हो कमजोर, इसके लिए अभी से खाना शुरू करें ये चीजें

पेट और हार्ट के लिए फायदेमंद

पेट ही नहीं बल्कि दिल के लिए भी अंकुरित मूंगफली फायदेमंद होती है. इसमें फाइबर के साथ ही पोटैशियम और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है. साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल रखता है, ऐसे में दिल ठीक से काम करता है और आपकी सुनता है.

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल

खानपान को लेकर डायबिटीज के रोगियों को काफी सचेत रहना पड़ता है. लेकिन, मूंगफली के सेवन से पहले उन्हें सोचना नहीं पड़ता. उनके लिए अंकुरित मूंगफली बेहद लाभदायक है. खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है. अंकुरित मूंगफली में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो इसे कंट्रोल करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: पेट साफ रखना है तो, रोज दही में मिलाकर खाइए ये चीज, सारी पेट की गंदगी निकलेगी बाहर

हड्डियों की मजबूती

पोषक तत्वों से भरपूर अंकुरित मूंगफली में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है. अंकुरित मूंगफली का नियमित रूप से सेवन करने से हड्डियां लोहे सी मजबूत बनती हैं. जोड़ों के दर्द, झनझनाहट के साथ ही कमजोरी को दूर भगाने में भी यह फायदेमंद होती है.

वेट कंट्रोल

जिम में घंटों पसीना बहाने और खान-पान के बाद भी वजन का बढ़ना नहीं रुक रहा है, तो अंकुरित मूंगफली खाना चाहिए. इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है, जो आपके मोटापे की समस्या से निजात दिलाता है.

अंकुरित मूंगफली में प्रचुर मात्रा में फॉलेट और विटामिन बी भी पाई जाती है, जो बालों से संबंधित समस्या को कम करते हैं. बाल बढ़ाने में मदद करने के साथ ही यह बालों को मजबूती भी देता है.

Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benefits Of Sprouted Peanuts, Why Eat Sprouted Peanuts Daily, Nutritional Value Of Ankurit Mungphali, How Sprouted Peanuts Improve Digestion, Best Ways To Consume Sprouted Peanuts, Sprouted Peanuts For Weight Management, Ayurvedic Benefits Of Ankurit Mungphali, Protein-rich Diet With Sprouted Peanuts, Heart Health Benefits Of Sprouted Peanuts, Expert Advice On Eating Sprouted Peanuts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com