Raisins Raisin With Milk Benefits in Hindi: दूध और किशमिश का मिश्रण एक पौष्टिक और हेल्दी ड्रिंक है, जो कई लाभ प्रदान करती है. किशमिश के अपने गजब फायदे और पोषक तत्व हैं. जबकि दूध भी कई कमाल के लाभ के लिए जाना जाता है और कई मिनरल और पोषक तत्वों का स्रोत है. किशमिश को दूध में भिगाकर खाने की प्रथा बहुत पुरानी है. माना जाता है कि किशमिश को रातभर दूध में भिगोकर सुबह खाली पेट खा लिया तो ये सेहत के लिए चमत्कार कर सकता है. दूध और किशमिश दोनों ही जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनका नियमित सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव कर सकता है. आइए जानें किशमिश वाला दूध पीने के जबरदस्त फायदे.
किन लोगों के लिए फायदेमंद है किशमिश वाला दूध | Kismish Wala Doodh Peene Ke Fayde
1. बच्चों के लिए
हड्डियों की मजबूती: दूध में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है, जो बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. किशमिश में भी कैल्शियम होता है, जिससे यह कॉम्बिनेशन बच्चों की हड्डियों के विकास के लिए उत्तम होता है.
ऊर्जा का स्त्रोत: बच्चे हमेशा सक्रिय रहते हैं और उन्हें ऊर्जा की जरूरत होती है. दूध और किशमिश मिलकर उन्हें जरूरी ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक विकास में सहायता मिलती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यह भी पढ़ें: हर सुबह हर्बल धनिया चाय पीने के 5 फायदे जानने के बाद आप भी रोज पिएंगे ये Herbal Tea
2. गर्भवती महिलाओं के लिए
पोषक तत्वों की पूर्ति: गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्वों की जरूरत होती है. दूध और किशमिश का मिश्रण आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी और अन्य जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है, जो गर्भावस्था के दौरान जरूरी होते हैं.
पाचन में सुधार: गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं को कब्ज की समस्या होती है. किशमिश में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करती है.
3. वृद्ध लोगों के लिए
हड्डियों और दांतों की मजबूती: वृद्धावस्था में हड्डियों और दांतों की कमजोरी एक सामान्य समस्या होती है. दूध और किशमिश का सेवन इस समस्या को कम करने में सहायक होता है.
रोग प्रतिरोधक क्षमता: दूध और किशमिश में मौजूद पोषक तत्व वृद्ध लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे वे कई बीमारियों से बच सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी पानी में भिगोकर खाते हैं बादाम तो, जान लीजिए इनको कितनी देर भिगोना चाहिए और इसके फायदे
4. एथलीट्स और बॉडीबिल्डर्स के लिए
ऊर्जा और प्रोटीन: दूध में प्रोटीन और किशमिश में नेचुरल शुगर होती है, जो एथलीट्स और बॉडीबिल्डर्स को जरूरी एनर्जी और पोषक तत्व प्रदान करते हैं. यह कॉम्बिनेशन मांसपेशियों की मरम्मत और विकास में सहायक होता है.
पानी की कमी से बचाव: किशमिश में पोटेशियम होता है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है.
5. कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए
दूध और किशमिश का संयोजन प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में सहायता करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं