भारतीय किचन में कई ऐसी साग-सब्जियां और फल होते हैं जो हमारी सेहत के लिए रामबाण होते हैं. उन्हीं में से एक है करौंदा या जिसे अंग्रेजी में क्रैनबेरी कहा जाता है. यह फल और सब्जी दोनों के रूप में खाया जाता है. इसका साइंटिफिक नाम कैरिसा कैरेंडस होता है. करौंदा सिर्फ सफेद रंग का नहीं बल्कि लाल और गुलाबी रंग का भी होता है. ये हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं करौंदा या क्रैनबेरी खाने के फायदे के बारे में.
करौंदा में मौजूद पोषक तत्व- Nutrition Of Karonda:
करौंदा कैल्शियम से भरपूर होता है. इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम विटामिन ए और विटामिन बी-6 भी पाया जाता है. ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है जो हमें बीमारियों से लड़ने में मदद करता है और हमारी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है. आप सब्जी, फल, मुरब्बा, चटनी के रूप में करौंदा का सेवन कर सकते हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
करौंदा खाने के फायदे- Health Benefits Of Eating Karonda:
1. हड्डियों को मजबूती करें
चूंकि करौंदा कैल्शियम से भरपूर होता है और कैल्शियम हमारी हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, इसलिए करौंदे का सेवन करने से हमारे दांत और हड्डियां मजबूत हो सकती है.

2. कैंसर के खतरे को कम करें
करौंदा में प्रोंथोसाइनिडिन अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है और कैंसर के खतरे को भी कम कर सकता है.
3. बालों और स्किन के लिए फायदेमंद
करौंदा में विटामिन सी और विटामिन ए की मात्रा भरपूर पाई जाते हैं, जो हमारे बालों और स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. ये हेयर और स्किन को चमकदार बनाता है. इसके लिए आप रोजाना करौंदे के जूस का सेवन कर सकते हैं.
Diabetes रोगियों के लिए खतरनाक हैं ये फल, सावधान वरना बढ़ सकता है Blood Sugar Level
4. वेट लॉस
करौंदा वेट लॉस में भी बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है. जिससे आपका पेट काफी देर तक भरा हुआ रहता है और आपको भूख कम लगती है.
Health Tips: क्या रोटी और चावल साथ में खाना नुकसानदायक है? जानें खाते वक्त पहले रोटी खाएं या चावल...
5. हार्ट के हेल्दी बनाएं
करौंदे का जूस दिल के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है, जो दिल की बीमारियों को दूर रखता है. साथ ही इससे केलोस्ट्रोल लेवल भी संतुलित रहता है और ये हार्ट अटैक के खतरे को भी कम कर सकता है.
तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं