विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2025

45 में भी दिखना है 25 का तो हफ्ते में 3 दिनों तक पी लीजिए पपीते के पत्तों का रस

Papaya Leaves Benefits: पपीते के पत्तों में पाए जाने वाले तत्व कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. अगर आप भी पपीपे के पत्तों के सेवन के फायदे नहीं जानते हैं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको  बताएंगे पपीते के पत्तों के जूस का सेवन करने से होने वाले लाभ.

45 में भी दिखना है 25 का तो हफ्ते में 3 दिनों तक पी लीजिए पपीते के पत्तों का रस
Papaya Leaves Benefits: पपीते की पत्तियां सेहत के लिए है लाभदायी.

Papaya Leaves Benefits: पपीते का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है. लोग इसका सेवन सुबह खाली पेट करना पसंद करते हैं. सुबह खाली पेट पपीते का सेवन करते हैं. ऐसा करने से पेट को साफ होने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ पपीता ही नहीं बल्कि इसकी पत्तियों का सेवन भी सेहत के लिए बेहद लाभदायी होता है. पपीते के पत्तों में पाए जाने वाले तत्व कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. अगर आप भी पपीपे के पत्तों के सेवन के फायदे नहीं जानते हैं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको  बताएंगे पपीते के पत्तों के जूस का सेवन करने से होने वाले लाभ-

पपीते के पत्ते का जूस पीने के फायदे ( Papaya Leaves Health Benefits)

हफ्ते में केवल 3 दिनों तक पपीते के पत्तों के जूस का सेवन करने से आपको अपनी सेहत को कुछ जादुई फायदे देखने को मिलेंगे.

5 दिनों तक रात को सोने से पहले देसी घी के साथ मिलाकर खाएं ये चीज और पी लें दूध, बालों का जो होगा सोच भी नहीं सकते

कोलेजन बूस्ट

बढ़ती उम्र के साथ स्किन में कोलेजन की कमी होने लगती है जिसकी वजह से चेहरे पर झुर्रियां पड़ती हैं और स्किन लूज होने लग जाती है. ऐसे में चेहरे को जवां बनाए रखने में भी पपीते के पत्तियों के जूस का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. यह स्किन में कोलेजन को बूस्ट करने में मदद करता है.

ब्लड प्लेटलेट्स

पपीते के पत्ते के जूस का सेवन डेंगू की बीमारी में बेहद लाभदायी माना जाता है. पपीते के पत्ते का जूस ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने में फायदेमंद होता है. डेंगू होने पर प्लेटलेट्स कम होने लगती है अगर ये काफी ज्यादा कम हो जाती हैं तो इससे लोगों की जान तक जाने का खतरा रहता है. ऐसे में पपीते के पत्तियों का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है.

पाचन तंत्र

पपीते के पत्तियों के जूस का सेवन ब्लोटिंग और गैस जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाने में मदद कर सकता है. इसमें पाए जाने वाले तत्व पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. 

हेल्दी लिवर

पपीते के पत्ते के जूस का सेवन आपकी लिवर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसका रोजाना सेवन लिवर को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है.

क्या आईपिल लेने के बाद कोई महिला गर्भवती हो सकती है? यहां जानें गर्भन‍िरोधन के बेस्‍ट तरीके...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skin Care Tips, Papaya Leaves Benefits, Papite Ki Patti Ka Juice Pine Ke Fayde, Lifestyle, Glowing Skin Tips, Papaya Leaves Benefits For Skin, Papaya Leaves Ka Juice Pine Ke Fayde, Collagen-rich Foods, Foods To Boost Collagen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com