- आप घर पर केले का नेचुरल बोटॉक्स मास्क तैयार कर सकते हैं.
- फेस मास्क का इस्तेमाल चेहरे पर झुर्रियों को कम करने के लिए किया जाता है.
- एक बोटॉक्स ट्रीटमेंट आंखों के आसपास फाइन लाइन्स को कम कर सकता है.
Botox Face Mask: अगर आप अभी से अपने चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियों को देख रहे हैं, तो यह यूवी किरणों और प्रदूषण के कारण हो सकता है. कई बार कुछ क्रीम और धूल मिट्टी के कारण स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं, ऐसे में चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण दिखाई देने लगते हैं. अगर आप समय से पहले बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के प्राकृतिक तरीकों की तलाश कर रहे हैं, तो यहां एक DIY बोटोक्स मास्क है जो आपकी मदद कर सकता है. आपको बता दें केला एक नेचुरल बोटॉक्स की तरह काम करता है. यहां जानें अपनी स्किन ग्लोइंग बनाने के लिए आप घर पर केले का नेचुरल बोटॉक्स मास्क कैसे कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बोटॉक्स क्या होता है? (What Is Botox)
बोटॉक्स इंजेक्शन ऐसे शॉट्स होते हैं जो एक मसल्स को सीमित समय के लिए हिलने से रोकने के लिए एक टॉक्सिन्स का उपयोग करते हैं. इन शॉट्स का इस्तेमाल अक्सर चेहरे पर झुर्रियों को कम करने के लिए किया जाता है. उनका उपयोग गर्दन के क्रैम्प्स, पसीना, ओवरएक्टिव ब्लैडर और अन्य स्थितियों के उपचार के लिए भी किया जाता है. एक बोटॉक्स ट्रीटमेंट आंखों के आसपास फाइन लाइन्स और झुर्रियों के लिए एक सुरक्षित, प्रभावी उपचार माना जाता है. केले से बनने वाला नेचुरल बोटॉक्स ट्रीटमेंट आपके लिए कारगर तरीके से काम कर सकता है.
सितंबर के बाद दिल्ली में पहली बार कोरोना के मामले 300 पार, पॉजिटिव रेट लगभग 14 प्रतिशत, ये है वजह

बोटॉक्स बनाने के लिए सामग्री? | Ingredients For Botox?
पका हुआ केला
दही
शहद
स्किन के लिए बोटॉक्स कैसे तैयार करें? | How To Prepare Botox For Skin?
स्टेप 1: एक केले को मैश कर लें. इसे अच्छे से ब्लेंड करें ताकि इसमें कोई गांठ न रहे.
स्टेप 2: मैश किए हुए केले में दो बड़े चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाएं.
स्टेप 3: मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाने के लिए ब्रश का उपयोग करें.
स्टेप 4: गुनगुने पानी से धोने से पहले मास्क को अपने चेहरे पर लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें.
स्टेप 5: अपने चेहरे को फिर से ठंडे पानी से धो लें क्योंकि यह रोमछिद्रों को सिकोड़ने में मदद करेगा.
महिलाओं के लिए इस वजह से फायदेमंद है मखाना, रोजाना एक कटोरी खाने से मिलेंगे ये 5 जबरदस्त लाभ
बनाना बोटॉक्स के फायदे | Benefits Of Banana Botox
केला: क्या आप जानते हैं कि केले को नेचुकस बोटोक्स कहा जाता है? केले में झुर्रियों से लड़ने वाले पोषक तत्व होते हैं जो फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं और साथ ही उम्र के धब्बों को कम करते हैं.
दही: एंटीऑक्सिडेंट और लैक्टिक एसिड से भरपूर दही त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है. यह चमत्कारिक कॉम्पॉनेंट फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान और समय से पहले बुढ़ापा आने से रोकता है.
शहद: नमीयुक्त होने के कारण शहद युवा दिखने वाली त्वचा पाने में मदद करता है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, शहद फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है और त्वचा को एनवायरमेंटल स्ट्रेस से बचाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं