शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का वो पॉपुलर चेहरा हैं जो अपनी खूबसूरती, मासूमियत और अब अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सोशल मिडिया में छाई रहती हैं. बिग बॉस 13 में अपने चुलबुल और मासूमियत भरे अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीत चुकीं शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. आपने भी शहनाज गिल को अलग-अलग इवेंट्स में ग्लैमरस और स्टनिंग अंदाज में कई बार देखा होगा. लेकिन जिन लोगों ने 'बिग बॉस 13' देखा है उन्हें यह पता होगा कि अब ग्लैमरस और स्टनिंग दिखने वाली शहनाज पहले क्यूट और चबी हुआ करते थीं. लेकिन लॉकडाउन के दौरान शहनाज गिल ने कड़ी मेहनत और विल पॉवर से अपना काफी वजन कम किया है. अभी शहनाज की तरह कुछ महीनों में उनकी इस डाइट को फॉलो कर अपना ट्रांसफॉर्मेशन कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शहनाज खाती हैं घर का बना हुआ खाना?
शहनाज गिल से कई बार उनके वेट लॉस जर्नी को लेकर सवाल पूछा गया है. एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद उन्होंने किस तरह अपना वजन कम किया. इसका जवाब देते हुए शहनाज ने बताया कि लंच और डिनर में वो घर की बनी हुई दाल खाती हैं. साथ ही दाल के साथ हो सिर्फ एक रोटी और ढेर सारी सब्जियों को डाइट में शामिल करती हैं.
हल्दी पानी से करती हैं दिन की शुरुआत?
आपको बता दें कि शहनाज गिल रोजाना सुबह गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पीती है. ये उनके दिन का पहला ड्रिंक है जिससे इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है. कभी-कभी हल्दी पानी में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीती हैं और ऐसे वो अपने दिन की शुरुआत करती हैं. यही ड्रिंक शहनाज गिल का वेट लॉस सीक्रेट है. इस ड्रिंक और कंसिस्टेंसी के साथ एक्सरसाइज करके ही शहनाज गिल ने अपना 12 किलो वजन कम किया है.
इंटेंस नहीं नार्मल वर्कआउट:
शहनाज गिल का मानना है कि वजन कम करने के चक्कर में ऐसी एक्सरसाइज बिल्कुल नहीं करनी चाहिए जो आपका शरीर सह ना सके या जिससे ज्यादा प्रेशर फील हो. आप भी शहनाज गिल की तरह सिंपल और नॉर्मल एक्सरसाइज करके अपना वजन कम कर सकते हैं. इसके लिए आपको उनकी तरह ढेर सारा पानी पीना होगा.
जंक फूड से शहनाज ने बनाई दूरी, नॉनवेज भी किया कम
शहनाज गिल ने अपनी डाइट से जंक फूड को पूरी तरह बाहर कर दिया है. उनका मानना है कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको जंक फूड से पूरी तरह दूरी बनानी होगी. ऐसा नहीं है कि वेट लॉस करने के लिए आप बेस्वाद खाना खाएं. आप अपनी पसंद का खाना घर पर ही बनवा कर खा सकते हैं. इसके अलावा वेट लॉस करने के लिए शहनाज ने नॉनवेज की मक्खन, चॉकलेट और आइस क्रीम से भी पूरी तरह परहेज किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं