Durva Grass For Health: हरी कोमल दूब के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है. दूर्वा या दूब आयुर्वेद में भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. औषधीय गुणों से भरपूर दूर्वा घास सिर में होने वाले असहनीय दर्द माइग्रेन के साथ ही कब्ज की समस्या को भी दूर करने में सक्षम मानी जाती है. आयुर्वेदाचार्य दूर्वा को गुणों की खान बताते हैं. मखमली दूर्वा बगीचे के सौंदर्य को बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इस घास पर सुबह, शाम नंगे पांव चलने से ब्लड प्रेशर, माइग्रेन, तनाव जैसी समस्याओं से राहत मिलती है, साथ ही आंखों की रोशनी को बेहतर करने में भी मदद मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: कैल्शियम के अलावा शरीर में किस चीज की कमी से कमजोर होने लगती हैं हड्डियां? जानिए क्या खाना जरूरी है
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
डॉक्टर प्रमोद आनंद तिवारी ने बताए दूब के फायदे
पंजाब स्थित बाबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रमोद आनंद तिवारी (एमडी) ने बताया, "आयुर्वेद में दूब या दूर्वा को औषधि और गुणों की खान कहा जाता है. पेट के रोगों, मानसिक शांति के लिए यह फायदेमंद है. दूब के रस को पीने से एनीमिया की समस्या ठीक हो सकती है. यह हीमोग्लोबिन लेवल को भी बढ़ाता है.“ उन्होंने बताया कि गुणों की खान कही जाने वाली दूब में कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस के साथ फाइबर, प्रोटीन और पोटेशियम भी पाए जाता है.
आयुर्वेदाचार्य ने बताया, "दूब या दूर्वा घास पार्क में मिल जाती है. सुबह-शाम नंगे पांव इस हरी घास पर चलने से माइग्रेन का दर्द दूर हो सकता है. इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल हो सकता है और आंखों की रोशनी को बेहतर करने में भी फायदेमंद है. दूर्वा घास हार्ट के लिए भी बेहद फायदेमंद है."
यह भी पढ़ें: 3 हरी पत्तियों में छुपा है सेहत का खजाना, इन बीमारियों के लिए हैं रामबाण घरेलू उपाय, बस इस तरह करें इस्तेमाल
दूब का सेवन करने का तरीका
आयुर्वेदाचार्य ने बताया कि दूब का सेवन कैसे करना चाहिए. उन्होंने बताया, "ताजी दूर्वा घास को पीसकर उसके रस को पीने से कई समस्याएं कोसों दूर भाग जाती हैं. दूब के सेवन से इम्यूनिटी न केवल मजबूत होती है, बल्कि इससे महिलाओं को होने वाले मासिक धर्म के दर्द में भी राहत मिलती है और कब्ज की समस्या से भी मुक्ति मिल जाती है."
उन्होंने बताया, "आपको माइग्रेन या सिरदर्द की शिकायत रहती है तो सुबह-शाम नंगे पांव टहलने के साथ ही दूब के जूस के सेवन करने से भी लाभ मिलता है. शरीर में क्रैम्प्स और दर्द हो या दांतों में दर्द हो, मसूड़ों से खून आ रहा हो, मुंह में छाले हो गए हों तो शहद या घी के साथ दूब के रस को मिलाकर लेने से भी राहत मिल सकती है.
Watch Video: क्या है वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं